भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में अखिल कुमार बने मेरठ मंडल उपाध्यक्ष

 

नोएडा (अमन इंडिया) । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संयोजक डा भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं मेरठ मंडल के अध्यक्ष देव मणि शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार अखिल कुमार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का मेरठ मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया। 

उनकी नियुक्ति से पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर है।

अखिल कुमार के मंडल उपाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।

इस अवसर पर अखिल कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नोएडा में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।