नोएडा (अमन इंडिया ) ।आर डब्ल्यू ए सेक्टर 3 ए ब्लॉक ने 15 अगस्त का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर RWA टीम सेक्टर-3 के निवासी और सेवानिवृत्त भारतीय सेना के सैनिक सुभाष सिंह, राज नारायण सिंह, योगेश शर्मा अनेक बच्चे उपस्थित रहे ।
आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष नीरज खारी ने झंडा फहराया और कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है । इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी सेक्टर वाशियो का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक नरेंद्र त्यागी ने ऊर्जा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए कहा कि देशभक्ति के लिए जोश सबसे ज़रूरी है। वहीं वरिष्ठ नागरिक जयपाल सिंह भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से सभी का उत्साह बढ़ा रहे थे।
हमारे सेक्टर से एस . एम . प्रसाद, पूर्व संयुक्त निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश ने अपने प्रेरक भाषण में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के सुझाव दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे ऐसे बच्चों का हमेशा सहयोग करेंगे जो विज्ञान मॉडल बनाना चाहते हैं और वे 24 घंटे इस कार्य के लिए उपलब्ध हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज खारी , विकास राठौर सेक्रेटरी ,मोहन सिंह कोषाध्यक्ष , रेशम सिंह,ज्योति शर्मा , नरेन्द्र त्यागी, फोजी उदयवीर, मातरू सिंह , शनि कसाना, विनेश गौड़ , परवेश सैयद, गुलाम आलम,अखिलेश आहुजा,अकरम चौधरी ,रितेश सिंह ,योगेंद्र सिंह , राम कुमार , प्रवीण सोलंकी ,अशोक कसाना ,सुधीर यादव ,सुभाष सिंह , धनंजय झा ,मनोज शर्मा ,आनंद सिंह , ओमप्रकाश आदि लोगो मौजूद रहे
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ शिविर का भी आयोजन गया जिसमें अनाद सिंह, राहुल खटाना मौजूद रहे ।