नोएडा / ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया ) । हरियाली तीज का पर्व प्रकृति, हरियाली, प्रेम, सौभाग्य और दांपत्य जीवन की मंगलकामनाओं का प्रतीक माना जाता है।
इसी परंपरा और उत्साह को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर 3, A एवं B ब्लॉक में हरियाली तीज का कार्यक्रम सेक्टर की मातृशक्ति द्वारा बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों तथा आपसी मेल-मिलाप के साथ इस पर्व को यादगार बनाया।
इस आयोजन ने न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखा, बल्कि सेक्टर की महिलाओं के बीच प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता को भी मजबूत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में B ब्लॉक से रेखा शर्मा, नीरू चौहान, प्रियंका सिंह, शालिनी शर्मा, रूबी माहौर एवं उषा A ब्लॉक से साधना खटाना , ज्योति शर्मा, कुमुद शुक्ला एवं अन्य गणमान्य मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। सभी महिलाओं के उत्साह, सहयोग और सहभागिता ने इस आयोजन को और भी भव्य एवं यादगार बना दिया।