नोएडा (अमन इंडिया ) । कृष्ण करुणेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित बोर्ड रूम में नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ उद्योगों से संबंधित समस्याओं के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने निम्नलिखित समस्याओं से अवगत कराया (एजेंडा की प्रतिलिपि संलग्न)।
उपरोक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अवगत कराया कि प्राधिकरण द्वारा धारा-10 बी नोटिस से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण ओ.एस.डी. स्तर के अधिकारी द्वारा की कर लिया जाएगा।
यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 नीति से संबंधित नीतियों, जिनसे परेशानी उत्पन्न हो रही है, इस संबंध में नोएडा विकास प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इस संबंध में जब भी मीटिंग होगी उसमें एनईए अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन को भी बैठक में बुलाकर सुझाव मांगे जाएंगे, तत्पश्चात इन बिंदुओं को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
इकाई को कार्यशील करने हेतु अतिरिक्त समय देने के संबंध में अवगत कराया कि विगत 3 वर्षों का ब्यौरा एकत्र किया जाएगा, जिससे पता चल सके कि एनजीटी की रोक की वजह से कितने समय तक निर्माण कार्य बंद हुआ है। तत्पश्चात समय सीमा बढ़ाये जाने का निर्णय लिया जाएगा।
सशुल्क समयवृद्धि शुल्क बढ़ाये जाने तथा ई-नीलामी से भूखंड आवंटित किये जाने से लीज रेंट प्रतिशत की दर से न लेकर प्रति वर्गमीटर की दर से लिए जाने हेतु इन प्रकरणों को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
प्राइवेट कंपनी के एलएलपी के परिवर्तन के मामलों में सीआईसी शुल्क को अनिवार्य रूप से वापस लेने तथा सीआईसी की अनिवार्यता को समाप्त करने के संबंध में कहा कि इस संबंध में सीईओ से राय ली जाएगी तथा इस पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी.के. खोसला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष मो इरशाद , सुधीर श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, राजन खुराना, सचिव राहुल नैयर मौजूद थे।