इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का अनुभव
नई दिल्ली (अमन इंडिया) । भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने पहुंचकर देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों द्वारा प्रदर्शित अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, उपकरणों और समाधानों का अनुभव लिया।
प्रगति मैदान के हॉल नंबर 1 से 4 तक रोशनी, शानदार साउंड और म्यूजिक टेक्नोलॉजी की जगमगाहट देखने को मिली। पूरे परिसर में सैकड़ों एग्जिबिटर्स ने अपने अत्याधुनिक उत्पादों और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन किया। प्रोफेशनल ऑडियो, डीजे इक्विपमेंट, लाइटिंग, एलईडी डिस्प्ले, एवी टेक्नोलॉजी, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स और स्पेशल इफेक्ट्स से जुड़े उत्पादों ने विजिटर्स का खासा ध्यान आकर्षित किया।
इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का यह 11वां संस्करण पहले की तुलना में अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो में 500 से अधिक प्रमुख ब्रांड्स के शामिल होने की उम्मीद है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, टेक्नोलॉजी बायर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, रेंटल कंपनियों, इवेंट प्रोफेशनल्स और अन्य कारोबारियों की मौजूदगी ने आयोजन की व्यावसायिक अहमियत को दर्शाया।
इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया की इस बार एक्सपो में कई कंपनियों ने अपने नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का प्रदर्शन लाइव डेमो के माध्यम से किया। विजिटर्स को नई तकनीकों को करीब से देखने और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल को समझने का अवसर मिला। वहीं, टेक्निकल वर्कशॉप, नॉलेज सेशन और इंडस्ट्री नेटवर्किंग ने आयोजन को और उपयोगी बनाया।
इस वर्ष एक्सपो में सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रो एवी टेक्नोलॉजी पर भी विशेष जोर दिया गया है। इंस्टॉल्ड साउंड, कमर्शियल एवी, साउंड रीइन्फोर्समेंट, कॉन्फ्रेंसिंग, डिजिटल साइनेज, एलईडी डिस्प्ले, इंटेलिजेंट लाइटिंग और इंटीग्रेटेड एंटरटेनमेंट सिस्टम से जुड़ी तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इन तकनीकों की उपयोगिता कॉर्पोरेट, हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है।
पहले दिन विजिटर्स और एग्जिबिटर्स के बीच बिजनेस मीटिंग्स और नेटवर्किंग का दौर भी चलता रहा। इससे साफ है कि इंडियन डीजे एक्सपो अब केवल डीजे और म्यूजिक टेक्नोलॉजी तक सीमित आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत के तेजी से विकसित हो रहे एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी और प्रो एवी इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण B2B प्लेटफॉर्म बन चुका है।
एक्सपो 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। आने वाले दो दिनों में भी बड़ी संख्या में इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और टेक्नोलॉजी बायर्स के पहुंचने की उम्मीद है।