गुरुदेव गुरु शरण महाराज का कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना के आवास


नोएडा (अमन इंडिया ) । पंडोखर पीठ के पीठाधीश्वर, त्रिकालदर्शी पूज्य गुरुदेव श्री गुरु शरण महाराज जी (पंडोखर सरकार) का कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय दिनेश अवाना जी के आवास सैक्टर 104 हाजीपुर नोएडा पर पावन आगमन हुआ।


इस पावन अवसर पर हम सभी परिवारजनों एवं साथियों ने गुरुदेव का श्रद्धापूर्वक स्वागत, अभिनंदन एवं सत्कार किया। इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव पूनम पंडित जी, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा जी, महानगर  कांग्रेस कमेटी नोएडा पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, रणवीर भाटी जी, बड़े भाई यशपाल अवाना ,नवल सिंह चौहान, मास्टर राजवीर सिंह , राम गुप्ता , युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष जावेद खान, कार्तिक अवाना ,प्रीत अवाना सहित परिवार के सभी सदस्य एवं साथी उपस्थित रहे।

पंडोखर बालाजी सरकार एवं पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में हमारी यही प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। सभी भाई-बंधुओं, मित्रों एवं साथियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और जीवन में अपार सफलता प्रदान करें। सभी का भविष्य उज्ज्वल हो और हर परिवार में प्रेम, शांति एवं खुशियों का वास हो।

हमारे मन में सदैव यही भावना बनी रहे कि सबके सुख में हम सुखी हों और सबके दुख में हम उनके साथ खड़े हों। ईश्वर हमें भी स्वस्थ, निरोगी और सेवा भाव से परिपूर्ण रखें, ताकि हम हमेशा दूसरों की खुशियों में शामिल हो सकें और जरूरत के समय उनके काम आ सकें।गुरुदेव, आपके पावन आगमन और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं सादर चरण वंदन।