आईआईटी दिल्ली ने सेक्टर-34 स्थित बायोमैथेनाइजेशन प्लांट का दौरा किया


 आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने बायोमैथेनाइजेशन प्लांट का दौरा किया


नोएडा (अमन इंडिया) । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सेक्टर-34 स्थित बायोमैथेनाइजेशन प्लांट का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के सतत कचरा प्रबंधन और कचरे से ऊर्जा (वेस्ट-टू-एनर्जी) बनाने के मॉडल का व्यावहारिक अध्ययन करना था।


फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी दिल्ली डॉ सौविक दास के नेतृत्व में आए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बायोमैथेनाईजैशन प्लांट के संदर्भ में विस्तार से जानकारी ली कि किस प्रकार कूड़े से बायोगैस और खाद बनाई जा रही है और बायोगैस से खाना बनाया जा रहा है और बायोगैस को नजदीक अस्पताल में मरीजों के खाना बनाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है साथ ही साथ उधानिक कचरे के निस्तारण का प्लांट भी 1 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया है जिसमें उधानिक कचरे का भी निस्तारण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारे लिए और हमारे सेक्टर के लिए गर्व का विषय है कि विश्व विख्यात और अग्रणी उच्च संस्थान आईआईटी के छात्रों ने हमारे प्लांट का दौरा किया है,इससे हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बल मिलता है और हमारा मनोबल बढ़ता है ।इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा,एनवायरो केयर के निदेशक अभिजीत दत्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।