नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा निधि आपके निकट पर सेमिनार का आयोजन

 


नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) भवन में क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, नोएडा सुयश पांडे  एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, ग्रेटर नोएडा वैभव कुमार , क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 कुमार राघवेंद्र , क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 प्रवीण कुमार  तथा प्रवर्तन अधिकारी  उज्ज्वल कुमार  एवं अभिनाश मीना ने ईपीएफओ में हुए विभिन्न बदलावों तथा ईपीएफ विश्वास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रवर्तन अधिकारी  उज्ज्वल कुमार  ने बताया कि जिन नियोजकों पर विलंब से अंशदान जमा करने के कारण पेनल्टी लगाई गई है अथवा जिनके मामले विवादित हैं, वे विश्वास योजना के अंतर्गत आवेदन करके पेनल्टी में भारी छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित  गिरीश चंद्र आर्य , सदस्य, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (EPFO) ने भी कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित विभिन्न लाभों एवं योजनाओं की जानकारी दी।

सेमिनार के दौरान नियोक्ताओं एवं प्रतिष्ठानों को ईसीआर (ECR), रिटर्न, केवाईसी सीडिंग, सदस्य विवरण में सुधार एवं अद्यतन, उच्चतर वेतन पर पेंशन तथा ईपीएफओ में किए गए विभिन्न बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, उपस्थित नियोक्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, नोएडा  सुयश पांडे , क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, ग्रेटर नोएडा वैभव कुमार , क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2  राघवेंद्र कुमार , क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2  प्रवीण कुमार  एवं उनकी पूरी टीम का NEA भवन में पधारकर भविष्य निधि से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे उद्यमियों एवं नियोक्ताओं को विभागीय योजनाओं और नियमों की जानकारी मिलती रहे।

इस अवसर पर NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी.के. सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष  शरद चंद्र जैन, उपाध्यक्ष  सुधीर श्रीवास्तव,  राजेंद्र मोहन जिंदल,  प्रभात मेहता, सचिव  आलोक गुप्ता,  कमल कुमार,  राहुल नैय्यर,  ओम प्रकाश, अजय अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।