रामलीला मंचन के दसवें दिन विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

 





अधर्म पर धर्म की विजय - रावण,कुम्भकरण और मेघनाद सहित महंगाई,पाकिस्तान पोषित अतंकवाद एवं महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी हुआ दहन।

नोएडा (अमन इंडिया) ।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान,सेक्टर-62,नोएडा में आयोजित रामलीला मंचन के दसवें दिन विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ॰महेश शर्मा,नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह एवं महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी जी महाराज द्वारा बाण चला कर रावण,कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों के साथ महंगाई,पाकिस्तान पोषित अतंकवाद और महिला उत्पीड़न के पुतलों का दहन किया गया। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा सभी उपस्थितजनों व अतिथियों का स्वागत किया।समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल,कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग,सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल और समिति के सभी पदाधिकारियों ने पटका ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सभी अतिथियों का सम्मान किया।

सर्वप्रथम अहिरावण श्रीराम से युद्व करता है।रावण के कहने पर अहिरावण ने युद्ध से पहले युद्ध शिविर में उतरकर राम और लक्ष्मण का अपहरण कर लिया।वह दोनों को पाताल लोक ले गया और एक गुप्त स्थान पर बंधक बनाकर रख लिया।राम और लक्ष्मण के अपहरण से वानर सेना भयभीत व शोकाकुल हो गई,लेकिन विभीषण ने यह भेद हनुमान के समक्ष प्रकट कर दिया कि कौन अपहरण करके ले जा सकता है।तब हनुमानजी वेग की गति से पाताल पुरी पहुंच गए।हनुमान जी ने अहिरावण का वध कर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को मुक्त कराया।मेघनाद,कुंभकरण व अहिरावण के वध के उपरांत रावण,श्रीराम से युद्व के लिए प्रस्थान करता है।रावण सेना और राम सेना में भयंकर युद्व होने लगता है।रावण अपनी सेना को विचलित देख धनुष उठाकर भयंकर युद्व करता है।इसके बाद लक्ष्मण व रावण का युद्व होता है। इसी बीच हनुमान जी रावण से युद्व शुरू हो जाता है और हनुमान जी के एक प्रहार से रावण मूर्छित हो जाता है।रावण पुनः शक्ति प्राप्त करने के लिए यज्ञ करता है लेकिन वानर सेना उस यज्ञ का विध्वंस कर देती है।रावण व श्रीराम में भयंकर युद्व होने लगता है।तब विभीषण रामजी को बताते हैं कि इसके नाभि कुण्ड में अमृत है तब भगवान राम रावण की नाभि में बाण मार देते हैं।श्रीराम जी के बाणों के वार से रावण के सिर व भुजाएं कट जाती है और रावण पृथ्वी पर गिर जाता है।इस तरह रावण अपने कुल सहित भगवान के परमधाम को जाता है।देवता आकाश से पुष्पों की वर्षा करते हैं।भगवान राम विभीषण का राजतिलक कर सिंहासन पर बैठाते हैं।हनुमान जी सीताजी को राम की विजय के बारे में बताते हैं।इसी के साथ दसवें दिन की लीला का समापन हुआ।सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच दशहरा पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सलाहकार मुकेश अग्रवाल,मनोज शर्मा,मुकेश गोयल,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,गिरिराज बहेड़िया,चक्रपाणि गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल,चौधरी रविंद्र सिंह,तरुणराज,पवन गोयल,बजरंग लाल गुप्ता,एस एम गुप्ता,भानुप्रताप सिंह,नवीन पोरवाल,अनंत वर्मा,राजेश माथुर,साहिल चौधरीं,दिनेश मित्तल,दयाशंकर तिवारी,बाबूराम शर्मा,मनीष चौहान,रामकुमार शर्मा,बीके राय,नरेंद्र आर्य,आरके उप्रेती,सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर को भरत मिलाप,श्रीराम राज्याभिषेक आदि लीलाओं सहित सांस्कृतिक किए गए ।


नोएडा स्टेडियम में रामलीला का भव्य मंचन, नारंतक बध , हैरावण वध एवं रावण बध की लीलाओं ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया उसके बाद,कुंभकर्ण ,मेघनाथ ,और रावण के पुतलों का दहन किया गया इस अवसर पर सुंदर आतिशबाजी की गई 

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के तत्वावधान में हरि भक्ति कला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य मंचन नोएडा स्टेडियम में किया गया। प्रसिद्ध निर्देशक श्री पंकज शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में भगवान श्रीराम की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

सभी कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों को पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रभावशाली भाव-भंगिमाओं के साथ जीवंत कर दिया। उनके उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष एवं तालियों से गूंज उठा। मंच पर प्रस्तुत दृश्य केवल नाटकीय प्रस्तुति तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उनमें सनातन संस्कृति, धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों की सजीव झलक भी देखने को मिली

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक श्री पंकज सिंह जी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर, श्री वाई.पी. सिंह, कैप्टन विकास गुप्ता एवं श्रीमती विमला बाथम जी पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग जी उपस्थित रहे

इसके अतिरिक्त श्री नवीन सोनी, श्री प्रवीण बंसल, श्री जी.एन. चौरसिया, श्री संजय बाली, श्री सुशील भारद्वाज, श्री अल्पेश गर्ग, श्री मित्रा शर्मा, अनिल गुप्ता,श्री मुकेश शर्मा, डॉक्टर एस पी जैन,रमेश कुमार ,जितेंद्र ,श्री चंद्रपाल सिंह, श्री प्रमोद रंगा, श्री प्रवीण सिंगरिया एवं श्री विनय शर्मा ,मुकेश शर्मा,मुकेश गुप्ता, एस के राणा,नरेश बंसल,मनोज गुप्ता, पंकज जिंदल,रोहित श्रीवास्तव,मनीष अग्रवाल,निखिल गुप्ता,रामकुमार शर्मा,ललित गुप्ता,सौरव गोविल,सौरव राणा,हरीश वर्मा,विशाल कश्यप,पवन सिंह,राहुल बाली,लक्ष्मी नारायण,श्रेयस चतुर्वेदी,अमित अग्रवाल,राजीव अजमानी,अमित पोरवाल, असित मित्तल,सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उनसे आगामी कार्यक्रमों में भी सपरिवार उपस्थित होकर रामलीला का आनंद लेने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया

समस्त नगरवासियों ने सपरिवार उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने तथा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया