श्रम संहिताओं और श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर लखनऊ में जागरूकता कार्यक्रम 26,26 को

लखनऊ (अमन इंडिया ) । श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण तथा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों को लेकर 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को होटल ताज लखनऊ में दो दिवसीय क्षमता वृद्धि एवं जागरूकता कार्यक्रम (Capacity Building and Awareness Program) आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रस्तावित किया गया है। 

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न उद्योगों से जुड़े एचआर मैनेजर, कंसल्टेंट, श्रम कानून सलाहकार, नियोक्ता अथवा उनके प्रतिनिधि, सिविल सोसायटी पार्टनर तथा अकादमिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है। संबंधित प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी दी गई है। 

कार्यक्रम के लिए ऐसे प्रतिभागियों के पंजीकरण पर जोर दिया गया है, जो भविष्य में अपने स्तर से श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण तथा श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान दे सकें। 

MHEA अध्यक्ष नवेद  उर  रहमान ने कहा श्रम कानूनों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सही जानकारी उद्योग और श्रमिक, दोनों के हित में बेहद जरूरी है। ऐसे जागरूकता एवं क्षमता-वृद्धि कार्यक्रम नियोक्ताओं, एचआर प्रोफेशनल्स और अन्य संबंधित पक्षों को नई व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देते हैं। MHEA उद्योग जगत से जुड़े लोगों से अपील करता है कि वे ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें और श्रमिक कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन में अपना सकारात्मक योग है ।