फोनरवा ने वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष स्वर्गीय रामपाल भाटी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


नोएडा (अमन इंडिया) । फेडरेशन ऑफ़ नोएडा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) कार्यालय में आज एक शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा नोएडा के जाने-माने समाजसेवी, सेक्टर 20 आरडब्ल्यूए के पूर्व दीर्घकालिक अध्यक्ष एवं फोनरवा के पूर्व पदाधिकारी स्वर्गीय श्री रामपाल भाटी जी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बुलाई गई थी।

शोक सभा में फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने स्वर्गीय  रामपाल भाटी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा भाटी  का जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण नोएडा समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक अत्यंत पूजनीय व्यक्तित्व और कुशल मार्गदर्शक थे।

उपस्थित सदस्यों ने समाज के प्रति उनके समर्पण को महासचिव के. के. जैन ने कहा कि स्वर्गीय श्री रामपाल भाटी जी ने सेक्टर 20 की आरडब्ल्यूए (RWA) के अध्यक्ष के रूप में काफी लंबे समय तक अनुकरणीय सेवाएं दीं और सेक्टर के चहुंमुखी विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही, फोनरवा में भी विभिन्न गरिमापूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने संपूर्ण नोएडा के विकास व जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रसर भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित फोनरवा के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न सेक्टर्स के आरडब्ल्यूए अध्यक्षों और प्रबुद्ध नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही, फोनरवा परिवार ने शोक संतप्त भाटी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा महासचिव के के जैन, कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय भाटी,प्रदीप वोहरा, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट,संजय चौहान, अशोक शर्मा, कोसिंदर यादव, राजेश सिंह, श्रीमती अनीता, भूषण शर्मा, त्रिलोक शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, सुभाष भाटी, सोमपाल सिंह, राम लखन चौधरी, दिनेश भाटी, संजय शुक्ला , शैलेश श्रीवास्तव , अमित त्यागी, शरद जैन, दीपक शर्मा, श्रीमती हेमा पुरी, राजीव चौधरी रमेश यादव,विनोद शर्मा, बी के शर्मा,हरीश वर्मा , दिनेश आदि उपस्थित थे।