नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आचार्य मृदुल कांत शास्त्री को पीएचडी की मानद उपाधि से विभूषित किया गया
विश्व हिंदी मंच एवं हिंदी साहित्य भारती द्वारा पूज्य आचार्य को यह उपाधि संस्कृत , धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं सराहनीय ऊंचाइयों को प्राप्त करने हेतु प्रदान की गई है
हज़ारो समाजसेवियों एवं लोगों की उपस्थिति में यह सम्मान पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी , पूज्य ब्रह्म ऋषि श्री कुमारस्वामी जी , पूज्य केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं सांसद श्री डॉ महेश शर्मा जी , कथा वाचक डॉ अनिरुद्धाचार्य जी , विश्व हिंदी मंच के अध्यक्ष डॉ प्रणव शास्त्री जी , हिंदी साहित्य भारती के महामंत्री श्री जीतेश राज जी तथा प्रतिनिधि श्री प्रणय गोस्वामी जी , सिख संत बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर , दिव्य प्रेम सेवा मिशन के डॉ आशीष गौतम जी , आचार्य संगम जी तथा भारत विकास परिषद के सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया