57वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में लिए गए ऐतिहासिक सुधारात्मक निर्णय
मुंरादाबाद के उद्योग जगत ने फैसलों का स्वागत किया MHEA अध्यक्ष नवीद उर रहमान की प्रतिक्रिया शामिल
नई दिल्ली (अमन इंडिया ) । भारत मंडपम में आयोजित 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक आज दोपहर 2:30 बजे समाप्त हुई। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जीएसटी व्यवस्था में व्यापक सुधारों की घोषणा की। इन निर्णयों को कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार‑अनुकूल बनाने की दिशा में जीएसटी 2.0 का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
काउंसिल के पाँच बड़े निर्णय
तेज़ रिफंड व्यवस्था
व्यापारियों को अब रिफंड के लिए 60 दिन प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। नई व्यवस्था के तहत सिर्फ 17 दिन में रिफंड जारी होगा।
10 दिन में आवेदन स्वीकार, 7 दिन में राशि खाते में। कुल रिफंड का 90% हिस्सा तुरंत जारी किया जाएगा।
• गिरफ्तारी प्रावधान में बड़ा बदलाव —
जीएसटी अधिकारियों द्वारा बिना कोर्ट अनुमति गिरफ्तारी की शक्ति समाप्त करने का प्रस्ताव।
सेक्शन 69 को हटाने की दिशा में कदम, जिससे व्यापार जगत में मनमानी कार्रवाई की आशंका कम होगी।
• क्रिमिनल केस की सीमा बढ़ी
अब केवल 5 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी पर ही आपराधिक मामला दर्ज होगा।
छोटे और मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
• ईमानदार खरीदार का ITC सुरक्षित
यदि सप्लायर टैक्स जमा नहीं करता है, तो ईमानदार खरीदार का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) बंद नहीं होगा।
इससे व्यापार में अनिश्चितता और विवाद कम होंगे।
• देशभर में बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन —
नकली रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरे देश में लागू किया जाएगा।
इससे फर्जी कंपनियों पर रोक लगेगी और जीएसटी नेटवर्क अधिक
मुरादाबाद के पीतल एवं हस्तशिल्प उद्योग ने इन सुधारों का स्वागत किया है। व्यापारियों का मानना है कि रिफंड प्रक्रिया में तेजी और गिरफ्तारी प्रावधानों में बदलाव से व्यापारिक माहौल अधिक भरोसेमंद बनेगा।
MHEA अध्यक्ष नवीद उर रहमान ने कहा कि मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (MHEA) के अध्यक्ष नवीद उर रहमान ने जीएसटी काउंसिल के फैसलों को उद्योग‑हितैषी बताते हुए कहा जीएसटी काउंसिल के आज के निर्णय छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए बड़ी राहत हैं। रिफंड प्रक्रिया तेज होने से निर्यातकों की कार्यशील पूंजी मजबूत होगी। गिरफ्तारी प्रावधानों में सुधार और ITC सुरक्षा से ईमानदार व्यापारियों का विश्वास बढ़ेगा। मोरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग इन सुधारों का स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि इससे निर्यात को नई गति मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगेगी और जीएसटी नेटवर्क अधिक पारदर्शी बनेगा।