पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की स्वर्गीय धर्मपत्नी के निधन पर कांग्रेस सांसद ने जताया शोक


पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के निधन पर कांग्रेस सांसद ने जताया शोक


नोएडा (अमन इंडिया ) । बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद श्री अखिलेश प्रताप सिंह नोएडा पहुंचे और पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री कलराज मिश्रा जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।

इस अवसर पर नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। सतेन्द्र शर्मा ने भी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री कलराज मिश्रा जी एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।