गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया ) । आई टी गोष्ठी मंगल पांडे नगर गोतमबुद्ध नगर की पारस इंटर नेशनल स्कूल मिल्क लच्छी में संपन्न हुआ। गोष्ठी का आरम्भ आनंद , प्रदीप, दुर्गेश ने दीप प्रजल्वित द्वारा किया। गोष्ठी में आनन्द सह प्रांत प्रचारक , एवं जिला प्रचारक नेमपाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
आनंद ने युवाओं से आई टी क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की अपील की तथा युवाओं से आई टी क्षेत्र में कार्य करते हुए इस राष्ट्रीय कार्य के अलावा, समाज , और राष्ट्र सेवा के लिए अन्य कार्यों में भी अपनी भागीदारी करनी चाहिए,अपनी संस्कृति रक्षा के लिए स्व बोध होना, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों का पालन करना,मानव जीवन को सुरक्षित करने के लिए अपने घर से ही जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घर, पेड़ लगाना, आदि कार्यों से मानव जीवन को सुरक्षित करना होगा, जागरूक नागरिक होकर अपने चारों तरफ होने वाली देश विरोधी नैरेटिव को समाप्त करना, सभी युवाओं की जिम्मेदारी।
कुटुम्ब को मजबूत करना, भारतीय परिवार संस्कारों को सुरक्षित करने नैतिकता शिक्षा के लिए विश्व में अनुकरणीय है। इसलिए अपने बच्चों में भारतीय संस्कृति की जानकारी देना अति आवश्यक है। ताकि बच्चे का मजबूत चरित्र निर्माण हो सके।
जिला प्रचारक नेमपाल जी भाई साहब ने संघ की स्थापना का उद्देश्य बताया संघ की स्थापना का उद्देश्य एक घंटे की शाखा से चरित्रवान नागरिक तैयार करना ताकि राष्ट्र को परम वैभव तक ले जा सके। चरित्रवान नागरिकों से सेवा कार्यों को कराना, देश के अनेक क्षेत्रों में आज सेवा कार्य ,शिक्षण संस्थाएं, नागरिकों की सेवा के लिए चल रहे है।
देश में 95000/ शाखाएं राष्ट्र उत्थान के लिए चरित्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। 32 अन्य आनुषांगिक संगठन सेवा कार्यों में लगे है। माननीय दुर्गेश जी के आशीर्वचन और कल्याण मंत्र से गोष्ठी सम्पन्न हुई, गोष्ठी में जिला आई टी प्रमुख, सह जिला आई टी प्रमुख आशीष जी, सह जिला शारीरिक सजीव जी नगर आई टी प्रमुख, कृष्णा जी, , सह नगर संचालक माननीय प्रदीप जी, मंगल पांडे नगर से अनेक सोसाइटियों से आई टी प्रोफेशनल सम्मिलित हुए।