फहीम अहमद को कांग्रेस के ओबीसी विभाग का प्रदेश महासचिव



न्यू अशोक नगर/ दिल्ली  (अमन इंडिया ) ।दिल्ली प्रदेश कार्यालय ने कांग्रेस के ओबीसी विभाग की लिस्ट जारी की । जिसमें फहीम अहमद को कांग्रेस के ओबीसी विभाग का प्रदेश महासचिव बनाया गया । फहीम अहमद ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव वर्मा को पगड़ी और माला पहनाकर उनका आभार वक्त किया।और साथ ही साथ न्यू अशोक नगर के वरिष्ठ व्यक्ति और ब्लॉक अध्यक्ष रईस अहमद , फार्मूड खान और अब्दुल मन्नान ने राजीव वर्मा के साथ साथ फहीम अहमद को माला पहनाकर उनका भी स्वागत किया ।