फिल्म उद्योग के आगे विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग को आवश्यक बताया गया- संदीप मारवाह
नोएडा (अमन इंडिया) । 19वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026 का शुभारंभ 16 सितंबर को नोएडा फिल्म सिटी में हुआ। जो 16 से 18 सितंबर तक आयोजित होगा इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सिनेमा, मीडिया, कला, संस्कृति और शिक्षा से जुड़े देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह का प्रमुख विषय “फिल्म उद्योग के आगे विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है” रहा। इस अवसर पर महात्मा गांधी फोरम का पोस्टर भी जारी किया गया।
फेस्टिवल के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह ने कहा कि ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल केवल फिल्मों के प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि सीखने, अनुभव साझा करने और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मंच पर उनके साथ बैठे अनुभवी विशेषज्ञों से जितना संभव हो, उतना सीखना चाहिए, क्योंकि यह समय दोबारा वापस नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि आज अर्जित किया गया ज्ञान और अनुभव भविष्य में उनकी सफलता की नींव बनेगा।
डॉ. मारवाह ने कहा, “सिनेमा देशों के बीच सबसे मजबूत पुलों में से एक है। ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा को फिल्मों, क्रिएटिविटी, एजुकेशन और कल्चर के माध्यम से दुनिया को एक साथ लाने के विजन के साथ बनाया गया है।”इस अवसर पर समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी और टी.पी. अग्रवाल, फिल्म एक्टर मुकेश त्यागी, पंजाबी पॉप सिंगर जसबीर जस्सी सहित फिल्म एवं मीडिया जगत की अनेक हस्तियां उपस्थित रहीं। विभिन्न देशों के राजनयिकों में फिलिस्तीन, अब्दुल्ला मोहम्मद ए अबुशावेश, नेपाल डॉ. ए.एस. सुरेंद्र थापा ,सेशेल्स के महामहिम राजदूत महामहिम हरिसोआ लालाटियाना एकौचे प्रतिनिधि शामिल हुए। अन्य अतिथियों में सहर्ष शुक्ला, मुराद अली, मंदिरा विर्क, उज्जवल त्रिवेदी, बिपिन चंद्र भट्ट, गरिमा जैन, मोनिका सिंह शमिल हुए । इस अवसर पर फेस्टिवल डायरेक्टर अशोक त्यागी ने कहा इस तरह के फेस्टिवल छात्रों को अच्छे काम के लिए अग्रसर करते है, गौरव द्विवेदी ने कहा की दूरदर्शन की अपनी पहचान है जो वर्षो से वर्षो तक लोगों के जहन में रहेगी।
फेस्टिवल में वेनेजुएला की फिल्म “द हेयर्स”, जिसका निर्देशन पाब्लो डी ला बारा ने किया है, का प्रदर्शन भी किया गया। वेनेजुएला दूतावास के सांस्कृतिक प्रतिनिधि अल्फ्रेडो काल्डेरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और युवा फिल्मकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सिनेमा को शिक्षा, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रभावी माध्यम बताया।