नोएडा (अमन इंडिया ) । विगत दिवस राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा का वार्षिक प्रिया गोल्ड तीज महोत्सव संपन्न हुआ। यह सेक्टर 73 के बैंक्विट हॉल ओपेरा हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान की संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना का कार्यक्रम छोटे बच्चों द्वारा किया गया तत्पश्चात अन्य विभिन्न कार्यक्रम हुए कार्यक्रम की थीम *गीता का ज्ञान जीवन का सार* रखी गई थी। इसे आज के जीवन से जोड़कर गीता के ज्ञान को दर्शाया गया था। आज के जीवन की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को इस नाटिका के द्वारा मंचन किया गया था। सावन गीत व घूमर नृत्य आदि भी किया गया। गोपियों और कृष्ण राधिका का अत्यंत मनोहारी रास- रंग भी प्रस्तुत किया गया। आज की जेन जी को दर्शाते हुए पुरुष नृत्य एवं युगल नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को उपस्थित सदस्यों ने अत्यंत सराहा एवं करतल ध्वनि से सबका समय-समय पर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने बताया कि यह संस्था विगत 35 वर्षों से नोएडा में समाज के बीच सौहार्द एवं सामंजस्य पूर्ण वातावरण बनाए रखने में अग्रणी रही है एवं समय-समय पर समाज के लिए भी हितकारी कार्यक्रमों को करती रही है। कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, आर पी सोनी जी, जी पी केडिया, अंजनी सर्राफ, महेंद्र शाह, विजय सोनी, ओपी बंसल, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, अरविंद बैद, दिनेश माहेश्वरी, जी सी माहेश्वरी, अरविंद सोनी, आर सी बजाज, एन के मालपानी, के सी गुप्ता, जीवन जैन, जुगल किशोर भारती, राजेश खंडेलवाल, रंजू माथुर , महासचिव राजीव गुप्ता एवं अनिल जैन , मंजू केडिया, सुनीता शर्मा , सीमा अग्रवाल , मुख्य संयोजिका सरिता गुप्ता, निशि अग्रवाल एवं रंजना सोनी , अनुराधा वैद्य, मीनाक्षी राठी आदि आदि सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिनमें भारत विकास परिषद, अग्रवाल मित्र मंडल नवरत्न, श्री जी गौ सदन आदि आदि संस्थाओं के पदाधिकारी प्रमुख रहे।