EPCH ने जापान में भारत की हस्तनिर्मित उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया



नई दिल्ली (अमन इंडिया) । एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) ने भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय और भारतीय दूतावास, टोक्यो के सहयोग से जापान के शिंजुकु‑कु, टोक्यो में आयोजित 18वें इंडिया ट्रेंड फेयर में भाग लिया। इस प्रदर्शनी में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार और पाँच सदस्य निर्यातक शामिल हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने किया। इस अवसर पर के. एम. सुब्रमणियन, चेयरमैन, AEPC सब‑कमेटी ऑन एक्सपोर्ट प्रमोशन, तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

EPCH का “इंडिया हैंडमेड  मैजिक ऑफ गिफ्टेड हैंड्स पैविलियन भारत की पारंपरिक शिल्पकला की झलक प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें बिहार की मधुबनी पेंटिंग, मणिपुर की शापी लानफी और उत्तर प्रदेश की पुंजा दरी की लाइव डेमोन्स्ट्रेशन शामिल हैं। साथ ही होम टेक्सटाइल्स, वुड कार्विंग, फ्लोर कवरिंग्स, वॉल डेकोर आदि उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।भारतीय राजदूत ने सभी प्रतिभागी निर्यातकों और शिल्पकारों से संवाद किया तथा उनके उत्कृष्ट हस्तशिल्प और गुणवत्ता की सराहना की।

 EPCH COA सदस्य नावेद उर रहमान की टिप्पणी भारत की हस्तनिर्मित परंपरा विश्वभर में सम्मानित है। जापान में EPCH की भागीदारी हमारे शिल्पकारों की प्रतिभा और भारतीय हस्तशिल्प की वैश्विक पहचान को और सशक्त करेगी। यह प्रदर्शन भारत के ‘गिफ्टेड हैंड्स’ की जादुई कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करता है।