WTC IT/ITES प्रोजेक्ट जो क़ी Tech-Zone यमुना एक्सप्रेस पर एवंWTC CBD सेक्टर -132 में निर्माणाधीन है, उसके डायरेक्टर आशीष भल्ला ने हमसे एवं हमारे परिवार के सदस्य ख़रीदारो से लगभग रु 5000 करोड़ का फ्रॉड किया है, जिसमें 20000 पीड़ित खरीदार शामिल हैं। जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री मोदी और यूपीसीएम योगी ने किया था । डब्ल्यूटीसी नोएडा के नोएडा, मोहाली, फरीदाबाद और गिफ्ट सिटी अहमदाबाद में प्रोजेक्ट हैं लगभग 100% पैसा लेने के बाद 15 साल बाद भी प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए हैं। प्रोजेक्ट पूरा होने पर किराया नहीं दिया जाता हैसबसे पहले RERA ने WTC नोएडा प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी और बिना कंस्ट्रक्शन के ही एस्क्रो अकाउंट से पैसे जारी कर दिए। लेकिन RERA का मुख्य काम खरीदारों के हितों की रक्षा करना है।
नोएडा (अमन इंडिया ) । रेरा चेयरमैन संजय आर भूसरेड्डी से उनके नोएडा कार्यालय में डब्लूटीसी नोएडा आशीष भल्ला के 5000 करोड़ के घोटाले के संबंध में हम RERA के लंबित मामलों के जल्द निपटारे और उन मामलों में रिकवरी के लिए अनुरोध करने किया । जिनमें RERA पहले ही सकारात्मक फैसला सुना चुका है यह बैठक पिछले दो वर्षों में RERA अधिकारियों के साथ हमारी बैठकों की श्रृंखला का ही एक हिस्सा है।
यह मूल रूप से सिस्टम की विफलता और सिस्टम में भ्रष्टाचार है, बिल्डर इस पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाते हैं और न्यायपालिका प्रशासन और राजनेताओं के पारिस्थितिकी तंत्र में हेरफेर करते हैं यह पारिस्थितिकी तंत्र आम जनता की मेहनत की कमाई को लूट रहा है और कोई उनकी बात नहीं सुनता। उनके पास एक कार्यालय से दूसरेकार्यालय का चक्कर लगाने के अलावा कोई विकल्न नहीं ।विपुल गुप्ता महासचिव WTC आवंटियों कल्याणकारी संस्था (पंजीकृत) ने जानकारी दी ।