नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजीकृत) की नई टीम मे विनीत,गौरव,नरेंद्र और नवीन बने पदाधिकारी





विनीत मेहता बने अध्यक्ष एवं गौरव चाचरा बने नोएडा पंजाबी एकता समिति के चेयरमैन

नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजीकृत) के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने एक नहीं संस्था बनाने के करण अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सभी ने उनके द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा की। इसके उपरांत आज शाम 5:00 बजे आपातकालीन संस्था की प्रबंधकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से श्री विनीत मेहता को संस्था का अध्यक्ष तथा श्री गौरव चाचरा को संस्था का चेयरमैन नियुक्त  किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत मेहता ने अपने प्रथम निर्णय के रूप में  नवीन सोनी को संस्था का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

संस्था के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत मेहता, चेयरमैन गौरव चाचरा एवं कोषाध्यक्ष नवीन सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों पदाधिकारी भविष्य में भी पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ समाजहित तथा संस्था के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

प्रबंधकारिणी के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।