उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के भव्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए विकास जैन और सभी पदाधिकारी

 





प्रादेशिक व्यापारी सम्मेलन में गूंजा ‘सशक्त व्यापारी–समृद्ध भारत’ का संकल्प


उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए विकास जैन का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य सम्मान; पांचवें ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ में 32 जिलों से जुटे हजारों व्यापारियों ने जताया विश्वास


नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में आयोजित पांचवां व्यापारी कल्याण दिवस इस वर्ष एक भव्य प्रादेशिक व्यापारी सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों से हजारों व्यापारी, उद्योगपति, उद्यमी, युवा कारोबारी, महिला उद्यमी, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे सम्मेलन में “सशक्त व्यापारी–समृद्ध भारत” का संकल्प गूंजता रहा। कार्यक्रम में व्यापारियों की अर्थव्यवस्था में भूमिका, स्टार्टअप संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व, उद्यमिता और राजनीति में व्यापारियों की भागीदारी जैसे विषयों पर व्यापक मंथन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि व्यापारी केवल व्यापार करने वाला वर्ग नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों का संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा “व्यापारी केवल व्यापार नहीं करते, बल्कि रोजगार सृजित करते हैं, समाज को समृद्ध बनाते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देते हैं। आज भारत जिस आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है, उसमें व्यापारी समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महाना ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत स्टार्टअप, नवाचार और आत्मनिर्भरता के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। युवा व्यापारियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल व्यापार और वैश्विक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार युवा उद्यमियों को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. महेश शर्मा बोले व्यापारी भारत की आर्थिक शक्ति हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा जब व्यापारी और उद्यमी वर्ग निरंतर आगे बढ़ेगा। व्यापारी केवल कारोबार नहीं करते, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार देकर देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन व्यापारियों के हितों की आवाज़ को मजबूती प्रदान कर रहा है।उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की ओर संकेत करते हुए कहा, “विकास जैन में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता है और वे आने वाले समय में व्यापारियों की एक सशक्त आवाज़ तथा बड़े जननेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

नवाब सिंह नागर बोले व्यापारियों को नीति निर्माण में निभानी होगी बड़ी भूमिका भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि आने वाला समय व्यापारियों और युवा उद्यमियों का है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को केवल आर्थिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लोकतंत्र और राजनीति में भी प्रभावी भागीदारी निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि जब व्यापारी नीति निर्माण का हिस्सा बनेगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल युवा नेतृत्व तैयार करने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

पंकज सिंह बोले भाजपा सरकार व्यापारी समाज के साथ चट्टान की तरह खड़ी है नोएडा विधायक पंकज सिंह ने पांचवें व्यापारी कल्याण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव व्यापारी समाज के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, व्यापार को सरल बनाना और नए उद्यमों को प्रोत्साहित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

सोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा बोले लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत व्यापारी समाज सोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने कहा, “यदि आज लोकतंत्र मजबूती से चल रहा है तो उसमें व्यापारी समाज का सबसे बड़ा योगदान है। बिना व्यापारियों के इस लोकतंत्र और देश की आर्थिक व्यवस्था को चलाना बेहद कठिन है। व्यापारी ही देश की समृद्धि, विकास और आर्थिक स्थिरता के वास्तविक आधार हैं।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि व्यापारी समाज को राजनीति और नीति निर्माण में भी व्यापक प्रतिनिधित्व मिले।

विमला बाथम बोलीं व्यापारी राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ हैं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती विमला बाथम ने कहा कि यदि व्यापारी समाज न हो तो देश की आर्थिक संरचना और विकास की गति दोनों प्रभावित होंगी। व्यापारी समाज राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ है और उसका सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पल्लवी शर्मा को “महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड–2026” से सम्मानित किया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन  नवनीत गुप्ता को व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “भामाशाह सम्मान–2026” प्रदान किया गया।

संगठन की नवरत्न टीम एवं उनके परिवारों को भी भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसके कार्यकर्ता और उनके परिवार होते हैं। परिवारों के सहयोग के बिना कोई भी संगठन मजबूत नहीं बन सकता।

लगातार पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विकास जैन का भव्य सम्मान सम्मेलन का सबसे भावुक और ऐतिहासिक क्षण उस समय आया जब उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को लगातार पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंचासीन अतिथियों ने भव्य सम्मान प्रदान किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष  नवाब सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, सोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा,  विमला बाथम सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


अतिथियों ने कहा कि लगातार पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना विकास जैन के प्रति व्यापारी समाज के अटूट विश्वास, संगठनात्मक क्षमता और समर्पित नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापारियों की आवाज़ को और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद करेगा तथा युवाओं के लिए नए नेतृत्व का निर्माण करेगा।


विकास जैन बोले व्यापारियों को राजनीति में भी निभानी होगी निर्णायक भूमिका अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि भारत आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए युग में आगे बढ़ रहा है। यदि व्यापारियों की कोई समस्या आती है तो केंद्र और राज्य सरकार उसका गंभीरता से संज्ञान लेकर समाधान करने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा व्यापारी केवल व्यापार तक सीमित न रहें, बल्कि लोकतंत्र और राजनीति में भी अपनी सक्रिय एवं निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा “यदि अवसर मिला तो युवा व्यापारी समाज देश और प्रदेश की राजनीति में नए आयाम स्थापित करेगा तथा अपने शहर, अपने प्रदेश और राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने किया धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष  निखिल अग्रवाल ने मंचासीन सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा प्रदेश के 32 जिलों से आए हजारों व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज केवल अर्थव्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी व्यापारियों से “सशक्त व्यापारी–सशक्त भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा व्यापारियों को स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल व्यापार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ना होगा, तभी विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा सकेगी।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।


प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, प्रदेश सचिव शिवा चौहान, प्रदेश सचिव राजेश जिंदल, उद्योग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अमित गोयल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा जैन, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष चारू जैन, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रेया शर्मा, आरती कोचर, कविता लोढ़ा, दीपिका चौरड़िया, विवेक अग्रवाल, जैमंत झा, मोहनलाल गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, रामनिवास गर्ग, राजकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मोतीराम अग्रवाल सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अनेक सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति सम्मेलन में भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष  अभिषेक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, व्यापारी नेता एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अग्रवाल समाज, श्रीजी गौसदन, भारत विकास परिषद, पंजाबी एकता समिति, फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन, फोनरवा, जैन समाज सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसकी गरिमा को और बढ़ाया।

सम्मेलन से निकला राष्ट्र निर्माण का संदेश कार्यक्रम का समापन “सशक्त व्यापारी समृद्ध भारत” के संकल्प के साथ हुआ। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में व्यापारी, उद्योगपति और युवा उद्यमी सबसे महत्वपूर्ण भागीदार हैं। व्यापारियों को आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक नेतृत्व, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

व्यापारियों की एकजुटता, युवा नेतृत्व, उद्यमिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह प्रादेशिक व्यापारी सम्मेलन उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के इतिहास के सबसे भव्य और प्रभावशाली आयोजनों में से एक माना गया। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि संगठित व्यापारी समाज केवल देश की अर्थव्यवस्था को गति नहीं देता, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का सबसे सशक्त भागीदार भी है।