नोएडा (अमन इंडिया ) । दमनकारी बीजेपी सरकार पुलिस के साथ मिलकर बहुत बड़ा षड्यंत्र रच रही है विपिन अग्रवाल सन ऑफ महेश चंद अग्रवाल सी 27 सेक्टर 56 को घर पर चार पुलिस वाले आए और मेरे को हाउस अरेस्ट कर लिया उसके बाद सारी रात मेरे को नींद नहीं आई और तनाव में मैं सो नहीं पाया और सुबह उठा तो मालूम पड़ा कि उनकी ड्यूटी चेंज होगी और दूसरे पुलिस वाले मेरे पास आकर बैठ गए और उन्होंने कहा की आप घर से बाहर नहीं जा सकते इसके बाद मैंने सेक्टर 58 के थाना इंचार्ज अमित तोमर से बात करी और उनसे निवेदन किया कि एक बार आकर मेरे से मिल लो मिलने के बाद आपको आभास हो जाएगा कि मैं किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हूं 6 बज चुके हैं अभी तक इंस्पेक्टर साहब मिलने नहीं आए और नहीं फोन उठा रहे हैं.
आज मेरे पोते मनित अग्रवाल का छठl जन्मदिन है जन्मदिन के उपलक्ष में मैंने पहले से गार्डन गैलरिया मैं आज 4:00 से एक पार्टी हॉल बुक करा हुआ है सारे रिश्तेदार वहां पर आएंगे और मेरे को घर पर पुलिस ने अरेस्ट कर रखा है बिना किसी जुल्म के यह बीजेपी सरकार निराधारी लोगों को परेशान कर रही है और विपक्ष को खत्म करने की प्लानिंग बना चुकी है