मुरादाबाद (अमन इंडिया ) । मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (MHEA) के अध्यक्ष नवेदुर्रहमान ने बताया कि आज जिला उद्योग बंधु की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में MHEA के पैट्रोन नजमुल इस्लाम ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने नवेदुर्रहमान के साथ मिलकर इन विषयों को उठाया।
सबसे पहले फैक्ट्रियों में बंदरों की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा पुरानी उद्योगिक इकाइयों को MDA से नक्शा पास कराने के लिए प्रस्ताव भेजने पर विचार किया गया। मजोला इलाके में जैन मंदिर के पास फायर स्टेशन स्थापित करने को भी चर्चा में शामिल किया गया।
बैठक में ट्रैफिक की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें संभल रोड और दिल्ली रोड पर लगने वाले जाम और आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर बात हुई ।