कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुँवर नूर मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया





नोएडा (अमन इंडिया) । सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नोएडा विधानसभा क्षेत्र-61, मिशन 2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता,समाजसेवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व श्री कुँवर नूर मोहम्मद जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश यादव व वरिष्ट नेता दिनेश अवाना ने कहा कि श्री कुँवर नूर मोहम्मद जी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए समाज के सभी वर्गों की सेवा में समर्पित हैं। उनका संघर्ष, सरल स्वभाव एवं जनसेवा का भाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर व बागपत के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद जी सदैव संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाने का कार्य करते रहे हैं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

वेस्ट यूपी के युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन व नोएडा महानगर संगठन प्रभारी ललितअवाना ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद जी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

अल्पसंख्यक नेता लियाक़त चौधरी व किसानों के नेता वरिष्ट कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि श्री कुँवर नूर मोहम्मद जी ने सदैव कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को निरंतर मिलता रहेगा।

इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव,कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिनेश अवाना,उत्तर प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर,उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य यतेन्द्र शर्मा,अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता लियाकत चौधरी,नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम के उपाध्यक्ष शाहबुद्दीन,उत्तर प्रदेश बागपत कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा, नोएडा महानगर के संगठन प्रभारी ललित अवाना,वरिष्ट नेता प्रमोद शर्मा,नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी,महासचिव दया शंकर पांडये,नार्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडये,अमन इंडिया के संपादक अकरम चौधरी,ममूरा ब्लॉक अध्यक्ष जगपाल चौहान,अमान चौधरी,नरेश सिसोदिया,इरफान खान,R.K वर्मा,रोहित कुमार,राणा,बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।