भाजपा सरकार के राज में महंगाई से जनता परेशान:सतेन्द्र शर्मा


नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोडिनेटर बड़ौत बागपत के प्रभारी नॉएडा के वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कहा है कि जनता पहले से ही महँगाई से परेशान है लोगो को रोजगार नही मिल रहे है लेकिन भाजपा सरकार की वसूली थमने का नाम नही ले रही है भाजपा सरकार ने बिजली में10 प्रतिशत महंगी कर दी है आये दिन भाजपा सरकार के राज में जनता महंगाई की मार झेल रही है लेकिन भाजपा के नेता मस्त है कोई सूद लेने वाला नही है,उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में बिजली की कटौती किसी से छिपी नहीं है और नॉएडा सहित उत्तर प्रदेश की जनता भयंकर गर्मी,भारी कटौती और अघोषित बिजली किल्लत से त्रस्त है और भाजपा सरकार ने राहत देने के बजाय'ईंधन अधिभार' के नाम पर बिजली बिल 10% और बढ़ा दी है यह सीधे तौर पर जनता की जेब पर डकैती है,बिजली आती नहीं है लेकिन बिल बढ़कर आएगा,आये दिन रोजमर्रा की चीजों की बढ़ोतरी से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है भाजपा सरकार सिर्फ चुनावो में मस्त है,लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है,भाजपा का 2014 में नारा था बहुत ही महँगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार लेकिन ये नारा सिर्फ नारा ही बनकर रहे गया 2014 से अबतक कितनी महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार के सर पर जू तक नही रेंग रही है,हम समस्त कांग्रेसजन सरकार से मांग करते है कि इस फैसले को वापस लिया जाए और जनता को राहत दी जाए,तत्काल इस बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।