नोएडा (अमन इंडिया ) । परम पूज्य योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज , श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के आशीर्वाद से जिला प्रभारी आ. अलका रानी चौहान के कुशल नेतृत्व तथा निर्देशन में जिला नोएडा में शनिवार को एक दिवसीय योग कार्यशाला शिविर का आयोजन सत्यनारायण सदन सेक्टर 12 नोएडा में किया गया ।
षट्कर्म क्रियाएं आद.कल्पना नेगी दैनिक योगाभ्यास आद.गीता गुप्ता ,तथा औषधियों का परिचय आद.अलका चौहान ,एक्यूप्रेशर आद. राधा अय्यर ,सेवा की महिमा आद . मुन्नी देवी स्वदेशी और प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान तथा उपचार आद.रजनीश कुमार दान की महिमा आद. अनुराधा शर्मा
MPYS नोएडा का मुख्य उद्देश्य षट्कर्म क्रिया तथा अनेक विषयों को बहनों को समझाना एवं स्वयं करवाकर उनके अंदर कॉन्फिडेंस लाना था।कार्यशाला में उपस्थित सभी बहनो ने प्रत्येक विषय को बहुत पसंद किया प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराने का आग्रह किया कार्यक्रम के कुशल आयोजन के लिए आद.संरक्षिका राजबाला दीदी जी तथा आद.सत्या जी का अच्छा स्थान देने के लिए विशेष आभार।