निर्विरोध हुआ अग्रवाल मित्र मंडल का चुनाव मूलचंद गुप्ता बने अध्यक्ष



 सर्व सम्मति से निर्विरोध हुआ अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा का चुनाव मूलचंद गुप्ता बने अध्यक्ष


नोएडा (अमन इंडिया) । गौतम बुद्ध नगर नगर जिले के नोएडा शहर में अग्रवाल मित्र मंडल का वार्षिक चुनाव हुआ। इस चुनाव में चुनाव अधिकारी CA डॉo मनोज अग्रवाल की देखरेख में वर्ष 2026-27 के लिए समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ और चुनाव अधिकारी CA मनोज अग्रवाल ने एजीएम 31 मई 2026 में सभी निर्विरोध कार्यकारिणी की घोषणा की ।

जिसमें अध्यक्ष पद पर मूलचंद गुप्ता ,महासचिव भूपेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल अग्रवाल ,उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता अनुज  गुप्ता ,गिरराज कुमार अग्रवाल ,सचिव मनोज अग्रवाल बृजवासी ,मनोज गोयल सेक्टर 12,प्रदीप अग्रवाल सेक्टर 11,सह सचिव अमित कुमार सिंघल ,पंकज अग्रवाल ,विपिन बंसल सह कोषाध्यक्ष भगवान  अग्रवाल ,कार्यकारिणी आलोक  कुमार गुप्ता ,अनुज  मंगल दशरथ बंसल ,दिनेश कुमार मित्तल ,कृष्ण स्वरूप गोयल ,कृष्ण  कुमार , मुकेश  गुप्ता ,नवनीत  कुमार  गुप्ता ,पुनीत  गर्ग,सचिन  मित्तल है ।