ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंगल पांडे नगर जिला गौतम बुद्ध नगर का युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम आज ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलालपुर गांव में आज दिनांक 17/5/2026 को संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य वक्ता सुरेंद्र विभाग संपर्क प्रमुख नोएडा विभाग ने राष्ट्र उत्थान/पंच परिवर्तन में युवाओं की भूमिका पर अपने ओजस्वी मार्गदर्शन से उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमान प्रदीप जी,सह नगर संघ चालक, मंगल पांडे नगर, ने भी सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को आशीष वचन से संबोधित किया और संदेश दिया युवा राष्ट्र का भविष्य उन्हें राष्ट्र को सुरक्षित और वैभव शाली बनाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।