नई दिल्ली (अमन इंडिया)। नई दिल्ली स्थित ईरान इस्लामी गणराज्य के दूतावास पहुँच कर ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतह अली सहाब से मुलाकात कर सुप्रीम लीडर एवं महान आध्यात्मिक शख़्सियत आयतुल्लाह अली खामेनेई जी की शहादत पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस डेलिगेशन का नेतृत्व ऑल इंडिया मुस्लिम महाज के अध्यक्ष हाजी हैदर आज़म, सैय्यद इफ्तिखार हुसैन और इरफ़ान अहमद ने किया ।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि जंग समस्या का समाधान नहीं बल्कि ख़ुद समस्या है। अमन इन्सानियत की हिफाज़त के लिए ज़रुरी है कि संकट के समुद्र से अमन का अमृत निकले, यही प्रार्थना है।
हम यहां ईरान के सुप्रीम लीडर हज़रत अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने आए थे। हम ईरानी राजदूत सहाब से भी मिले। हमने दिल से श्रद्धांजलि और संवेदनाएँ अर्पित कीं। बुद्ध की धरती हिन्दुस्तान हमेशा शांति का समर्थक रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने संदेशों में लगातार कहा है कि शांति का रास्ता ही किसी भी समस्या का हल हो सकता है। युद्ध कोई हल नहीं है, हम प्रार्थना करते हैं कि संकट के इस समुद्र से अमन का अमृत निकले ये हम लोगों की अपेक्षा भी है और उम्मीद भी है इस डेलिगेशन साजिद शेख, अब्दुल बासित, सलीम राजा, हाजी दूल्हा, अब्बास नक़वी, अली नक़वी, वक़ार अली आदि मौजूद रहे ।