नोएडा (अमन इंडिया ) । क्लियरमेडी हेल्थकेयर को यह घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है कि क्लियरमेडी प्राइमाकेयर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 104 नोएडा में अत्याधुनिक एडवांस्ड हार्ट केयर यूनिट (कैथ लैब) का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया।
इस नई कैथ लैब के शुभारंभ के साथ क्लियरमेडी हेल्थकेयर ने समुदाय को सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली हृदय संबंधी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। यह सुविधा आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ हृदय रोगियों के लिए बेहतर और त्वरित उपचार सुनिश्चित करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति सीडीआर. नवनीत बाली, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं ग्रुप सीईओ डॉ. संजय धवन, ग्रुप डायरेक्टर क्लिनिकल सर्विसेज एवं चीफ रेडियोलॉजिस् , अंशुमन शर्मा, फैसिलिटी डायरेक्टर ,डॉ. आदर्श चौहान, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ,डॉ. धीरज गर्ग, सीनियर कंसल्टेंट – कार्डियोलॉजी इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह नई सुविधा क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और समय पर निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
क्लियरमेडी हेल्थकेयर का उद्देश्य “एवरीवन , एव्रीवेयर , इक्वाली के सिद्धांत के साथ हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।