सेक्टर 3 ए ब्लॉक में UP PCS 2024 में चयनित सविता रानी का भव्य सम्मान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 3 ब्लॉक ए में आज गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला ।जब सेक्टर की निवासी श्रीमती सविता रानी (पत्नी राजकुमार एवं पुत्री वीर सिंह) ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS 2024) परीक्षा में रैंक 62 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में सेक्टरवासियों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, वरिष्ठजन एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने सविता रानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में सुभाष सिंह फोजी , अमित कुमार, भारत सिंह, राजनारायण, प्रवीण झा, सनी कसाना, केशराम, ओमपाल सिंह, एस. एम. प्रसाद, जयपाल सिंह, एम.पी. सिंह, रविन्द्र सिंह, राहुल खटाना,अखिलेश ओहजा ,रितेश सिंह, अकरम चौधरी, के.वी. सिंह एवं ललित नारायण ,सैयद परवेज शामिल रहे।
RWA टीम से रेशम सिंह (उपाध्यक्ष), मोहन सिन्हा, रविन्द्र सिंह एवं विकास सिंह राठौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। RWA टीम द्वारा सविता रानी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।
विशेष रूप से सेक्टर 3, ब्लॉक A की बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं अन्य सेक्टरवासी इस समारोह में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य एवं प्रेरणादायक बन गया।
कार्यक्रम के दौरान सेक्टर के वरिष्ठजनों ने सविता रानी से आग्रह किया कि वे क्षेत्र के बच्चों के लिए मार्गदर्शक बनें और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सही दिशा एवं रणनीति प्रदान करें, ताकि भविष्य में और अधिक युवा इस प्रकार की सफलताएं हासिल कर सकें।
शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पृष्ठभूमि सविता रानी ने वर्ष 2011 में गणित विषय में एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की है तथा वर्ष 2007 से केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS), दिल्ली में TGT (साइंस) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने PCS परीक्षा में 9 बार मैन इंटरव्यू प्रयास किया , जिसमें 4 बार सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर सेक्टरवासियों ने उनके माता-पिता एवं विशेष रूप से उनके पति श्री राजकुमार का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और समर्थन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।सेक्टरवासियों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की प्रेरणादायक उपलब्धियां भविष्य में भी निरंतर मिलती रहेंगी और क्षेत्र के युवा इससे प्रेरणा लेकर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।