विजय सेल्स ने भारत में शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करने का ऐलान किया

दिल्ली (अमन इंडिया) । भारत की प्रमुख ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन, विजय सेल्स ने आज अपनी वेबसाइट (www.vijaysales.com) और देशभर के स्टोर्स पर हाल ही में लॉन्च हुई शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करने की घोषणा की है।

भारतीय ग्राहकों तक नई तकनीक पहुँचाने के अपने वादे को निभाते हुए, विजय सेल्स को शाओमी का एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर बनाया गया है। कंपनी उन सभी शहरों में यह शानदार टीवी सीरीज पेश करेगी जहाँ उसके स्टोर्स मौजूद हैं। ग्राहक अब केवल 2,000 रुपये का भुगतान कर 21 अप्रैल, 2026 तक विजय सेल्स के स्टोर्स या वेबसाइट www.vijaysales.com  पर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

यह लॉन्च विजय सेल्स और शाओमी के बीच के गहरे रिश्ते को दर्शाता है, जिसका मकसद ग्राहकों तक बेहतरीन तकनीक और सही कीमत पहुँचाना है। नई शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज को सबसे पहले उपलब्ध कराकर विजय सेल्स ने लेटेस्ट गैजेट्स के लिए अपनी पहचान और भी मजबूत कर ली है।

इस खास लॉन्च के मौके पर, प्री-बुक किए गए सभी यूनिट्स पर 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दी जा रही है। आमतौर पर यह कवरेज सिर्फ 2 साल का होता है, यानी प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लंबे समय तक चिंता मुक्त रहने का फायदा मिलेगा। ध्यान दें कि 21 अप्रैल के बाद प्री-बुकिंग बंद होने पर कुल वारंटी कवरेज 3 साल रह जाएगा।

यह सीरीज होम एंटरटेनमेंट के अनुभव को एक अलग लेवल पर ले जाती है। बेहतर ब्राइटनेस और सटीक कलर्स के साथ इसमें कमाल की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। यह टीवी तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज - 38 सेमी (55 इंच), 165 सेमी (65 इंच) और 189 सेमी (75 इंच) में उपलब्ध है जोकि ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और पसंद को पूरा करेगा।

प्रमुख विशेषताएं:

नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी: 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस और 'लोकल डिमिंग' के साथ बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस।

सिनेमेटिक विजुअल्स: 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन, डॉल्‍बी विज़न, HDR10+ और 'फिल्ममेकर मोड', ताकि आप फिल्में बिल्कुल वैसे देख सकें जैसा कि डायरेक्टर ने सोचा था।

दमदार साउंड: 34W का क्‍वॉड-स्पीकर सिस्टम, जो डॉल्‍बी एटमॉस और DTS:X के साथ कमरे में 3D सराउंड साउंड का अहसास कराता है।

आसान कनेक्टिविटी: एयरप्‍ले2, गूगल कास्‍ट और मिराकास्‍ट के जरिए मोबाइल कंटेंट को टीवी पर कास्ट करना अब बेहद आसान है।

हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग: डीएलजी 120Hz टेक्नोलॉजी और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) मोड के साथ बिना किसी लैग के स्मूद गेमिंग।

एक्सक्लूसिव लॉन्च प्राइस और ऑफर्स

शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज को काफी आकर्षक कीमतों पर पेश किया गया है। कोटक, एचडीएफसी, एसबीआई और ऐक्सिस बैंक कार्ड्स पर 10,000 रुपये तक का इंस्‍टैंट बैंक कैशबैक भी मिल रहा है। ये कैशबैक बेनेफिट फाइनल खरीदारी के समय पर बैलेंस पेमेंट के रूप में लागू होंगे जिससे कीमतें इस प्रकार हो जाएंगी -

प्रभावी कीमतें (कैशबैक के बाद):

55 इंच (138 सेमी): 48,999 रुपये (3,000 रुपये कैशबैक और ब्याज-मुक्त ईएमआई के साथ)

65 इंच (165 सेमी): 66,999 रुपये (5,000 रुपये कैशबैक और ब्याज-मुक्त ईएमआई के साथ)

75 इंच (189 सेमी): 89,999 रुपये (10,000 रुपये कैशबैक और ब्याज-मुक्त ईएमआई के साथ)

प्री-ऑर्डर खत्म होने के बाद, यह सीरीज पूरे भारत में विजय सेल्स के स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

नीलेश गुप्ता डायरेक्टर विजय सेल्स ने इस मौके पर कहा,"विजय सेल्स में हमारी कोशिश हमेशा से नई और सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपने ग्राहकों तक पहुँचाने की रही है। शाओमी के साथ हमारी साझेदारी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। हम अपने ओम्नी-चैनल नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को यह नई टीवी सीरीज सबसे पहले उपलब्ध कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं।