भव्य कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ
नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीराम कथा का विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों साथ महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में आगे आगे घोड़े फिर बैंड बाजा इसके बाद कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज का रथ उसके पीछे कलश धारण किए महिलाएं एवं भक्तजन और भगवान राम, सीता , लक्ष्मण, हनुमान जी की शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे। बैंड बाजों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा पूरे सेक्टर 82 एवं 93 में घूमती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान जगह फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी व्यवस्था की गई। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से हमारे मेरु समान पापों का शमन हो जाता है। राम कथा संस्कारों का बीजारोपण करती है। सती चरित्र एवं पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग व्यास जी द्वारा सुनाया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि सभी पॉकेट वासियों के सहयोग से यह श्रीराम का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 9 बजे तक होगी। 30 मार्च को नारद मोह, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि कथामृत का रसपान कर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।
इस अवसर पर देव मणि शुक्ल, संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, दीपक तिवारी, सतेंद्र कुमार सिंह,घनश्याम जोशी,हरि शंकर सिंह, संजय शुक्ला,अंगद सिंह तोमर, विष्णु शर्मा, हंसमणि शुक्ल, अनूप सिंह , अनिल कुमार शर्मा, अवनीश कुमार तिवारी,संगम प्रसाद मिश्र, राजवीर सिंह, सी एल तिवारी, संदीप पाण्डेय, सिया राम, धर्मेंद्र सिंह,विकास शर्मा, रमेश गुप्ता, विजय जी,अवनीश कुमार शर्मा,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,प्रकाश जोशी, पप्पू सिंह,विकास कुमार, सुभाष शर्मा, ललित शर्मा, कुंदन सिंह,सर्वेश तिवारी, दिनेश कुमार पाठक,संजीव ढाली, राकेश कुमार, प्रशांत कुमार पाठक विजय कुमार झा, रविन्द्र कुमार सिंह, अरविंद परिहार, मनीष दूबे, विनय त्रिवेदी, ललित फुलेरा, राकेश कुमार शर्मा, राम लाल, अजय सिंह, सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।