अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया


नोएडा (अमन इंडिया ) ।  भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वरिष्ठजनों का सम्मान भारतीय पर्व आयोजन समिति नोएडा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 प्रारम्भ होने की पूर्व संध्या पर अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में सुन्दरकाण्ड पाठ तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिराज सेवा समिति के  हरीश बंसल कैलाशी एवं साथियों द्बारा भावमय सुन्दरकाण्ड का गायन किया गया। श्री हनुमान जी की सिन्दूर लगाने वाली झांकी सभी को बहुत आर्कषक लगी सुंदरकांड पाठ के उपरांत तिथि पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अतिथियों श्रीमती विमला बाथम पूर्व विधायक तथा पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश तथा कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष क़ृषि विकास संस्थान उत्तर प्रदेश को संस्था के संरक्षक सुधीर मित्तल ने सम्मानित किया इसके उपरांत  समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान आए हुए अतिथि द्वारा  किया गया। इनमें संस्था अध्यक्ष तथा नोएडा की विभिन्न संस्थाओं में अग्रणी 94 वर्षीय  ओ.पी.गोयल, सैक्टर 23 निवासी 91 वर्षीय  श्याम लाल राजवंशी, सैक्टर 55 निवासी  आर.एन.गुप्ता, बी.एन.चोपड़ा,  आर.सी.मितल, सैक्टर 27 निवासी  आर.सी.मितल, सैक्टर 12 निवासी श्रीमती मिथलेश गुप्ता सहित 14 वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था संरक्षक  सुधीर कुमार मित्तल, महासचिव  डी.के.सिंहल, उपाध्यक्ष  डी.के.मितल, सचिव  रामनिवास बंसल तथा अध्यक्ष अग्रवाल मित्र मंडल  प्रदीप अग्रवाल,  संजय गोयल आदि का सहयोग रहा।  विपिन अग्रवाल, सह-सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक किया ।