नोएडा (अमन इंडिया ) । पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी ने सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी के कार्यालय पर शिष्टाचार मुलाकात की। सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी और आमिर मुखिया ने मौलाना जावेद आब्दी का स्वागत माला पहनाकर किया।
इस अवसर पर मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी को न्याय, सम्मान और अवसर मिलेगा। सामाजिक न्याय का राज स्थापित होगा। किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य मिलेगा और मंडियां स्थापित होंगी। विकास के रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे।
सपा के वरिष्ठ नेता कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा की नीतियों और भाजपा सरकार की नाकामियों की जानकारी लोगों को दें। अगले चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।
इस अवसर पर कुँवर बिलाल बर्नी, आमिर मुखिया, नीटू शर्मा, पंकज चौधरी, राकेश सिंह, मनोज कुमार, कुँवर हारून अहमद, कफील चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।