सरकार ने एलपीजी गैस के दामो में बढ़ोतरी करते हुये सीधा सीधा जनता पर प्रहार : सतेंद्र शर्मा


नोएडा (अमन इंडिया ) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोडिनेटर बागपत बड़ौत के प्रभारी सतेंद्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कहा है कि भाजपा सरकार ने एलपीजी गैस के दामो में बढ़ोतरी करते हुये सीधा सीधा जनता पर प्रहार किया है आमजनमानस आज गैस सिलेंडर के लिए घण्टो लाइनों में लगे हुये है गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है लेकिन सरकार सोई हुई है ऐसे ही भाजपा सरकार ने नोट बंदी करके जनता को लाइनों में लगा दिया था भाजपा सरकार का तमाशा बनाया है आमजनमानस को परेशान करने का बड़े बड़े नारो के साथ भाजपा के नेता वोट के समय जनता के पास जाते है लेकिन आज जब जनता गेस सिलेण्डर के लिए परेशान है कोई भाजपा का नेता मंत्री बोलने को तैयार नहीं है आमजनमानस अपने परिवार का पालन पोषण छोटे छोटे व्यवसाय से करता है जिसमे गेस सिलेण्डर की जरूरत होती है लेकिन आज उनका रोजगार बन्द होने के कग्गार पर भाजपा सरकार ने करदिया है अपने परिवार का कैसे पालन पोषण करगें जब गैस सिलेंडर समय पर नही मिलेगा चारो तरफ गेस सिलेंडर के लिए जनता परेशान है,धरातल पर गैस का भारी संकट है सरकार झूठ बोल रही है जनता से मुहू छिपा रही है ऐसे में गैस की भारी कमी हो रही है जब माता रानी के नवरात्रि जल्द शुरू होने वाले है,हम कांग्रेस जन स्थानीय प्रसाशन से मांग करते है की नोएडा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी न हो जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिले।