एनईए अध्यक्ष राजकुमार ने कर्मचारी हित के कार्यों के लिए सीईओ का आभार व्यक्त किया








नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने कर्मचारियों के हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी बैठक आयोजित करके सीईओ को एक  धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया।

एसोसिएशन अध्यक्ष चौ राजकुमार सिंह ने बताया कि एसोसिएशन पिछले काफ़ी समय से नियमित कर्मचारियों को कैशलेस ओपीडी सुविधा लागू कराये जाने के साथ साथ संविदा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने के लिए प्रयासरत थी मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा द्वारा हाल के समय में कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न भत्तों तथा चिकित्सा सुविधाओं  के लिए किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। इन कर्मचारी हित के कार्यों से प्राधिकरण कर्मचारियों के उत्साह एवं कार्यकुशलता में वृद्धि हुई है, इस दौरान प्राधिकरण की महिला कर्मचारियों द्वारा एसोसिएशन को कर्मचारी हित में कराये जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष चौ राजकुमार सिंह महासचिव जितेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा सचिव नीरज राणा अमित कुमार कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Popular posts
स्टार रश्मिका मंदाना को कैरियर माइडिया इंडिया ने का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया
Image
फेडएक्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने भारत में लॉन्च कीं को-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स
स्वच्छ और स्वस्थ इंदौर की दिशा में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की पहल
नेफोमा के सहयोग से यथार्थ हॉस्पिटल ने ग्रेनोवेस्ट सीनियर सिटीजनों के साथ किया हेल्थ टॉक विद सीनियर सिटीजन प्रोग्राम
Image
पंडित मांगेराम शर्मा की भतीजी एव वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा की पुत्री एव वरिष्ठ नेता काँग्रेस सतेन्द्र शर्मा एव प्रदेश्य सदस्य यतेंद्र शर्मा की बहन की शादी के अवसर पर आशीर्वाद देने पहुँचे प्रमोद तिवारी
Image