नोएडा (अमन इंडिया ) । फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।जिसमें 29 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र से संबंधित विभिन्न नागरिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नोएडा पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया। सदस्यों का कहना था कि लंबे समय से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के साथ बैठक नहीं हो रही हैं। इसके साथ साथ बार-बार चौकी इंचार्ज, एसएचओ तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद भी समस्याओं पर अपेक्षित एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है।विशेष रूप से यह चिंता व्यक्त की गई कि नए डीसीपी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में गिरावट देखने को मिली है, जिससे स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
फोनरवा के पदाधिकारियों ने संबंधित उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्दी ही फोनरवा का डेलिगेशन गौतमबुद्धनगर कि पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कि जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा , महासचिव के के जैन ,विजय भाटी, अशोक मिश्रा , पवन यादव एडवोकेट लाटसाहब लोहिया , संजय चौहान, श्याम सिंह यादव, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, देवेंद्र कुमार , जी एस सचदेवा, कोशिंदर यादव, सुशील यादव, भूषण शर्मा, अनिल त्यागी , आर के सिंह, , जेन्टर सिंह, राजीव चौधरी ,राम लखन चौधरी, संजय चौहान, सुभाष भाटी, टी सी गौड,सुनील बाधवा, रामपाल भाटी,राघवेंद्र दुबे,अमित चौहान, आदि उपस्थित थे।