अपने बिझनेस का विस्तार करने के लिए मुथूट एक्ज़िम ने ग्रेटरनोएडा में ९५वें मुथूट गोल्ड पॉइंट सेंटर का शुभारंभ किया है
ग्रेटर नोएडा/नोएडा (अमन इंडिया ) । मुथूट एक्ज़िम (प्राइवेट) लिमिटेडयह १३८ साल पुराने व्यापारिक समूह मुथूट पप्पाचन ग्रुप (जिसेमुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है) की कीमती धातु शाखा है।मुथूट एक्ज़िमने उत्तर प्रदेश वासियों को उच्चतम सुविधा प्रदान करने के लिए ग्रेटर नोएडा में गोल्ड पॉइंट सेंटर शुरू करने की घोषणा कीहै। यह नया मुथूट गोल्ड पॉइंट सेंटर, उफैरिया मॉल, शॉप नंबर: जी१२०, निचली मंजिल, सेक्टर १६ बी, एक मूर्ति चौक के पास, ग्रेटरनोएडा, उत्तर प्रदेश - २०१३१८ में स्थित है। इस उद्घाटन के साथ यहभारत में मुथूट एक्ज़िम का ९५वां, नोएडा में दूसरा और उत्तर प्रदेश में७वा गोल्ड पॉइंट सेंटर है।
नए गोल्ड पॉइंट सेंटर का लक्ष्य ग्रेटर नोएडा और उसके आस-पास के शहरोँ के ग्राहकों के लिए पारदर्शक, वैज्ञानिक और उचित सोने के पुनर्चक्रण को और आसान बनाना है। ग्रेटर नोएडा का गोल्ड पॉइंटसेंटर ग्राहकों को अपना पुराना और इस्तेमाल किया हुआ सोनासुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से बेचने की सुविधा देगा। मुथूट गोल्डपॉइंट सेंटर्स पारदर्शिता और ग्राहक विश्वास के प्रति अपनीप्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। इन केंद्रों पर, ग्राहक अपने पुरानेऔर इस्तेमाल किए गए सोने के आभूषणों को इस विश्वास के साथबेच सकते हैं की उन्हें उचित और सटीक मूल्यांकन प्राप्त हो। यहपूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जाती है, जिससे ग्राहकों को मूल्यांकन देखने में आसानी मिलती हैं। १०,००० रुपयेतक के मूल्य के सोने के लिए तुरंत नकद भुगतान किया जाता है औरअधिक राशि वाले सोने के लिए आयएमपीएस, एनईएफटी याआरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है, जिससे लेनदेनप्रक्रिया और भी सरल हो जाती है और भरोसेमंद लेनदेन का अनुभवमिलता है।
मुथूट पप्पाचन समूह के कार्यकारी निदेशक और मुथूट एक्ज़िम केप्रबंध निदेशक थॉमस मुथूट जी ने इस शुभारंभ के बारे में कहा है की, “ग्रेटर नोएडा में हमारे ९५वें मुथूट गोल्ड पॉइंट सेंटर का उद्घाटन उत्तरप्रदेश और एनसीआर क्षेत्र में हमारे अस्तित्व को मजबूत करने कीदिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश राज्य भारत केसबसे बड़े सोने के उपभोक्ताओं में से एक है, जहाँ सांस्कृतिकपरंपराओं का पालन किया जाता है और शादी संबंधी बड़े कार्यक्रमों के लिए अधिक मांग होती है। ग्रेटर नोएडा का तेजी से हो रहाविकास और आवासीय समुदायों का विस्तार सोने के पुनर्चक्रण केलिए एक उचित स्थान बनाता है। यह सेंटर ग्राहकों को उनकेइस्तेमाल किए न जाने वाले सोने के आभूषणों के मूल्यांकन औरपुनर्चक्रण के लिए एक सुरक्षित, पारदर्शी और वैज्ञानिक प्रक्रियाप्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।
मुथूट एक्ज़िम के सीईओ केयूर शाह ने कहा की “ग्रेटर नोएडा एकतेज़ी से विकसित हो रहे शहरी बाज़ार का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें पेशेवरों, उद्यमियों और परिवारों का बढ़ता आधार है, जिनकेलिए सोना एक महत्वपूर्ण वित्तीय संपत्ति बना हुआ है। संरचित औरपारदर्शी सोने के लेन-देन के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ, इसक्षेत्र में एक उचित सोने के पुनर्चक्रण मंच की स्पष्ट आवश्यकता है।हमारे नए गोल्ड पॉइंट सेंटर के माध्यम से, हमारा लक्ष्य ग्राहकों कोएक सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद प्रक्रिया प्रदान करना है,जिससे वे अधिक टिकाऊ कीमती धातु पारिस्थितिकी तंत्र मेंयोगदान दे सके और अपने इस्तेमाल न किये गए सोने का उचितमूल्य पा सके।
मुथूट एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) कीमती धातुओं केबाजार में नवाचार के मामले में सबसे आगे रहा है। एमईपीएल नेभारत में स्वर्ण पुनर्चक्रण केंद्र शुरू करने वाली पहली संगठित कंपनीबनने के साथ ही उद्योग क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं।२०१४ में कोइम्बतुर में अपना पहला गोल्ड पॉइंट सेंटर खोलने केबाद से ही कंपनी ने मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, एर्नाकुलम, त्रिवेंद्रम, दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, हैदराबाद, हुबली, नागपुर, बारासात, तिरुनेलवेली, गुंटूर, वारंगल, दावणगेरे, भुवनेश्वर, कलबुर्गी, त्रिशूर, लखनऊ, मोहाली, वेल्लोर, फरीदाबाद, कोझिकोड, त्रिची, बेलगावी, सेरामपुर, मथुरा, सिकंदराबाद और अब काकीनाडा सहित प्रमुखशहरों में अपने कारोबार का विस्तार किया है और लगातारकिफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश किए हैं।