लियाकत चौधरी और सतेंद्र शर्मा ने इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की


नोएडा (अमन इंडिया ) । नॉएडा कांग्रेस के नेताओ ने कांग्रेस पार्टी के नेता राज्यसभा सांसद सुप्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी के दिल्ली आवास पर मुलाकात कर ईद की बधाई एव शुभकामनाएं दी।इमरान प्रतापगढ़ी ने आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि आज पुर्र देश में ईद के मौके पर भाई चारा एव अमन चैन के लिए दुआएँ की जा रही है ईद मिलन भाईचारे के प्रतीक के में अपनी तरफ से भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित देश एव प्रदेश के लोगो बधाई देता हूँ ।बधाई देने वालो में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाक़त चौधरी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस के स्टेट कोडिनेटर बड़ौत बागपत प्रभारी सतेंद्र शर्मा रहे।