भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा ने आरडब्ल्यूए 34 के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर लगया




नोएडा (अमन इंडिया ) । सेक्टर-34 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में रविवार को  भारत विकास परिषद द्वारा फ़ेडरेशन ऑफ़ आरडबल्यूए सेक्टर-34   के सहयोग वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।

भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि 160 से अधिक निवासियों द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ उठाया गया,शिविर में विशेष रूप से सामान्य चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सक एव एक्यूपंक्चर चिकित्सक उपस्थित रहे ।

फेडरेशन ऑफ़ आरडबल्यूए सेक्टर-34 महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में दंत रोग परामर्श नेत्र रोग परामर्श  के साथ साथ बीएमडी टेस्ट हीमोग्लोबिन जांच ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप वगैरह सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा भारत विकास परिषद से महेश बाबू गुप्ता कवित बंसल मुक्ता अग्रवाल पी सी गुप्ता प्रमोद शर्मा  महेंद्र कुमार शाह राजेश खंडेलवाल डा एम के अग्रवाल ओमप्रकाश बंसल सुमन गुप्ता दिनेश मित्तल प्रमोद गुप्ता, उमेश गोस्वामी, आर सी बजाज, प्रकाश ईनानी, दिनेश चांदक, डॉ सुभाष गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।