स्वच्छ नोएडा को बढ़ावा देने हेतु HCL फाउंडेशन और नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता मेला आयोजित किया गया



 स्वच्छ नोएडा के लिए सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु HCL फाउंडेशन और नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता मेला आयोजित


नोएडा (अमन इंडिया ) । HCL टेक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों का संचालन करने वाली संस्था HCL फाउंडेशन ने आज नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से स्वच्छता मेला 2026 का आयोजन किया।


स्वच्छता मेला 2026 का आयोजन नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश आईएएस के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें शहर की स्वच्छता और सतत जीवनशैली की दिशा में हुई प्रगति का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया जिनमें स्कूली छात्र, शिक्षक, आरडब्ल्यूए, स्वच्छता कर्मी, अर्बन विलेज रेसिडेंट, एनजीओ और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी शामिल थे।

कार्यक्रम में कचरा पृथक्करण, सर्कुलर इकोनॉमी और नागरिक व्यवहार जैसे विषयों पर पैनल चर्चाएं और विशेषज्ञों के व्याख्यान हुए। इसके साथ ही छात्रों और सामुदायिक समूहों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। एक विशेष स्वच्छता प्रदर्शनी में HCL फाउंडेशन के ‘माय क्लीन सिटी’ कार्यक्रम के दीर्घकालिक प्रभाव को प्रदर्शित किया गया, जिसमें नोएडा प्राधिकरण के मजबूत सहयोग से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और व्यवहार परिवर्तन में हुई प्रगति को दिखाया गया।

नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ आईएएस वंदना त्रिपाठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने कहा “स्वच्छता के स्थायी परिणाम मजबूत स्वच्छता प्रणालियों प्रभावी सर्विस डिलीवरी और नागरिकों के सक्रिय सहयोग पर निर्भर करते हैं। HCL फाउंडेशन के साथ साझेदारी में नोएडा प्राधिकरण कचरा प्रबंधन प्रक्रियाओं को मजबूत करने पर काम कर रहा है और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे स्वच्छता कर्मियों की अहम भूमिका को भी मान्यता दे रहा है। स्वच्छता मेला समुदायों से जुड़ने, जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करने और नागरिकों को शहर के दीर्घकालिक स्वच्छता लक्ष्यों से जोड़ने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है।इस मौके पर विजय रावल , इंदु प्रकाश, योगेन्द्र शर्मा,के के जैन,एन पी सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण स्वच्छता कर्मियों, स्कूली छात्रों, शिक्षकों और वेस्ट चैंपियंस का सम्मान था, जिसके माध्यम से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया। 5,100 से अधिक सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट प्रदान की गईं। ‘माय क्लीन सिटी वेस्ट चैंपियन’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों को भी बच्चों में जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

HCL टेक की एसवीपी ग्लोबल सीएसआर और HCL फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निधि पुंधीर ने कहा HCL फाउंडेशन में हमारा मानना है कि टिकाऊ शहरी परिवर्तन दीर्घकालिक साझेदारियों और सशक्त समुदायों से ही संभव है। स्वच्छता केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अर्बन इकोसिस्टम में साझा जिम्मेदारी, सम्मान और भरोसे को बढ़ावा देने की प्रक्रिया है। ‘माय क्लीन सिटी’ कार्यक्रम के माध्यम से हम संस्थानों और नागरिकों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर व्यवहार परिवर्तन को सक्षम बना रहे हैं। स्वच्छता मेला 2026 स्वच्छ और मजबूत शहरों के लिए समावेशी, लोगों के नेतृत्व वाले समाधानों के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज इस मंच के माध्यम से मैं नोएडा के सभी स्वच्छता कर्मियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं जो हमारे शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते हैं।