नोएडा (अमन इंडिया ) । विश्व जैन संगठन नोएडा ने फेलिक्स हॉस्पिटल आई टी एस कॉलेज ग्रेटर नोएडा और सेंटर फॉर साइट, नोएडा के सहयोग से मेगा स्वास्थ्य कैंप सेक्टर-50 स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किया गया।
मेगा स्वास्थ्य कैंप का उदघाटन फेलिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. डी के.गुप्ता और संजय जैन अध्यक्ष विश्व जैन संगठन ने किया।
विश्व जैन संगठन नोएडा के अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि निःशुल्क जांच शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई जिसमें सामान्य स्वास्थ्य एवं ब्लड टेस्ट, आंखों का कम्प्यूटरीकृत मशीन द्वारा रिफेक्टोन, स्नेलर चार्ट का उपयोग करते हुए व्यक्तिपरक रिफ्रेक्टोन,मोतियाबिंद और दांतों का चेकअप, दांतों की सफाई एवं स्क्रीनिंग आदि कार्य किए गए।
संगठन के महासचिव दिनेश जैन ने बताया कि जनता द्वारा संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की है। भविष्य में और भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, के के जैन, महासचिव दिनेश जैन,जैन मंदिर 50 के संरक्षक दिनेश जैन अध्यक्ष प्रदीप जैन, राहुल जैन, प्रदीप जैन, मीनू जैन, गौरव जैन, एच के जैन,अंशुल जैन तथा बड़ी संख्या में के महिलाएं व पुरुष जांच करवाई। इस मौके पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, के के जैन, महासचिव दिनेश जैन,जैन मंदिर 50 के संरक्षक दिनेश जैन अध्यक्ष प्रदीप जैन, राहुल जैन, प्रदीप जैन, मीनू जैन, गौरव जैन, एच के जैन,अंशुल जैन तथा बड़ी संख्या में के महिलाएं व पुरूषों ने जांच करवाई।