प्रेस विज्ञप्ति
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण देश में अलग अलग स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में रविवार 22 फरवरी को सेक्टर 2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधार म्यूजिक अकादमी की अध्यापिका दीपा मिश्रा ने देशभक्ति गीत 'ए मेरे वतन के लोगो, जरा आँख मे भर लो पानी' अपने स्वरों मे गा कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष केंद्र छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने देवी-देवताओं की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के इस उत्साह ने नई पीढ़ी में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व का संचार किया, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गडगड़ाहट से गूँज उठा । बच्चों के साथ साथ महिलाओं ने भी सामूहिक देश भक्ति के गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबको मंत्र मुग्ध किया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में संघ द्वारा पिछले 100 वर्षों के किए गए कार्यों के विषय मे एक प्रदर्शनी भी लगाई गई और साहित्य का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी प्रेमानंद महाराज (बगलामुखी आश्रम, हस्तिनापुर), अध्यक्ष सत्येंद्र (मास्टर जी) एवं मुख्य वक्ता श्रीमान राजकुमार (जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला गौतम बुद्ध) नगर रहे ।
स्वामी प्रेमानंद महाराज ने अपने वक्तव्य मे कहा कि हिन्दू समाज को हमेशा ही आपस में लड़वाकर दूसरे धर्मों के ठेकेदारों ने फायदा उठाया है अतः इतिहास से प्रेरणा लेकर हमें सीखना है और जातिवाद से ऊपर उठकर हिन्दू धर्म की रक्षा करनी है । श्रीमान राजकुमार, जिला कार्यवाह ने हिन्दू समाज से एकजुट होने की अपील की और कहा कि सनातन धर्म का इतिहास 5000 वर्षों से भी ज्यादा पुराना है और यह सिर्फ एक धर्म ही नहीं है बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है । कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र जी ने कहा कि महिलाएं नवदुर्गा व्रत रखती हैं लेकिन दुर्गा मां के शक्तियों से अनजान हैं l जब भी कोई आताताई उनके साथ कुछ गलत करते हैं तो उन्हें रोने धोने के स्थान पर दुर्गा माँ से प्रेरणा लेकर विधर्मियों की कमर तोड़ देनी चाहिए l
इस हिन्दू विराट सम्मेलन में निराला ग्रीनशायर, सेक्टर 2, तुस्याना, पतवारी, चौगानपुर ग्रामों और आसपास के क्षेत्र से लगभग 500 लोगों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम मे भगत सिंह नगर के माननीय संघचालक शिवकुमार जी, नगर कार्यवाह नितिन जी, बृजकिशोर जी, प्रवीन जी, दीपक जी, नरेन्द्र जी व सम्पूर्ण आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इन सभी के अथक प्रयासों से कार्यक्रम बहुत ही भव्य रहा और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।