दिल्ली (अमन इंडिया) । दिल्ली स्थित कॉंग्रेस पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन मै राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी ने आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान मै होने वाली ऐतिहासिक वोट चोर गद्दी छोड महा रैली की तैयारियौ को लेकर पश्चिम के जिलों की समीक्षा बैठक करके जरूरी दिशा निर्देश दिए।
गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिला और शहर के संगठन के बारे मैं बात करी और रैली को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ये भाजपा से लडाई सिर्फ चुनावों की नहीं है अब ये लडाई देश और संविधान को बचाने के लिए है इस लिए एक एक कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाए और किसी कार्यकर्ता के साथ शासन द्वारा कोई परेशानी करी तो हम इसका विरोध करेंगे । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, पी सी सी दिनेश अवाना, प्रवक्ता अनिल यादव, प्रभारी नरेश भाटी शामिल रहे।