नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । ईपीसीएच ‑FASCO द्वारा 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नई दिल्ली स्थित पंचशील क्लब में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं सोनू वासन, योग वैद्य एवं थेरेपिस्ट (IAYT)। विशिष्ट अतिथियों में सुश्री शिबानी कश्यप (बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर), सुश्री अनुभा रमन (योग एवं वेलनेस कोच), अशोक कुमार (भारत के हॉकी लीजेंड) तथा अतुल वासन (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं विशेषज्ञ कमेंटेटर) शामिल रहे।
कार्यक्रम में EPCH के वरिष्ठ नेतृत्व की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें राकेश कुमार, महानिदेशक एवं मुख्य मेंटर, EPCH तथा चेयरमैन, IEML शामिल थे।
समिति के सदस्य आर. के. पासी, अरशद मीर, नवीन उर रहमान, प्रिंस मलिक (EPCH‑FASCO कोऑर्डिनेटर), सिमरनदीप सिंह कोहली, तथा राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, EPCH ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर नवेद उर रहमान ने योग दिवस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। निर्यात क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए तनाव‑मुक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। EPCH‑FASCO द्वारा किया गया यह आयोजन पूरे उद्योग जगत को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल व्यापारिक विकास नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और जागरूक समुदाय का निर्माण भी है। योग को दैनिक जीवन में शामिल करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ • योग सत्र का संचालन सुश्री अनुभा रमन ने किया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
• योग थेरेपी सत्र श्रीमती सोनू वासन द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को व्यावहारिक स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराया।
• संगीत प्रस्तुति सुश्री शिबानी कश्यप द्वारा दी गई, जिसने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
• समापन सत्र में राकेश कुमार ने अतिथियों, कलाकारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा विभिन्न योग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए।EPCH ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।