उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने डीएम मेधा रूपम के समक्ष रखा समस्या


उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने डीएम मेधा रूपम के समक्ष रखा समस्याओं का पुलिंदा विकास जैन बोले "सड़के टूटी हैं, व्यापारी अपनी व्यथा किसे सुनाए

ग्रेटर नोएडा/नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और आम जनता से जुड़ी गंभीर समस्याओं के निवारण हेतु एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

व्यवस्थाओं के नाम पर शहर में मिल रही परेशानी विकास जैन बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा जिला संयोजक विकास जैन ने शहर की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष जमीनी हकीकत रखते हुए बेहद कड़े शब्दों में कहा "महोदय, इस शहर में व्यवस्थाओं के नाम पर जनता और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं, बुनियादी ढांचा ध्वस्त है। जब जिम्मेदार अधिकारियों के सीयूजी (CUG) नंबर ही महीनों तक बंद रहेंगे, तो ऐसे में व्यापारी अपनी व्यथा किसे सुनाए? व्यापार करना दूभर हो गया है।

डीएम ने बांधे तारीफों के पुल, दिया अनोखी पहल का भरोसा

व्यापारियों की समस्याओं और विकास जैन के तीखे सवालों को बेहद गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के जनहित के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा

"आप लोग दिन-प्रतिदिन व्यापारियों की सेवा में समर्पित रहते हैं और समाज के हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल जैसा सक्रिय संगठन जिस भी शहर में होगा, उस शहर की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। आपका मंडल इसके लिए बधाई का पात्र है।

"आप लोग दिन-प्रतिदिन व्यापारियों की सेवा में समर्पित रहते हैं और समाज के हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल जैसा सक्रिय संगठन जिस भी शहर में होगा, उस शहर की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। आपका मंडल इसके लिए बधाई का पात्र है।

डीएम ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एक बड़ी कार्ययोजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक विशेष पहल शुरू करने जा रही हैं, जिसके तहत किसी भी एक दिन व्यापारियों और संबंधित विभागों के आला अधिकारियों को एक साथ टेबल पर बिठाया जाएगा, ताकि आमने-सामने बात करके एक-एक समस्या का मौके पर ही त्वरित निस्तारण (ऑन द स्पॉट निपटारा) किया जा सके। प्रशासन बहुत जल्द इसे अमल में लेकर आएगा।

ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे  बंद पड़ा जीएसटी कमिश्नर का CUG नंबर: विकास जैन ने अवगत कराया कि जीएसटी कमिश्नर का सीयूजी नंबर पिछले 6 महीने से लगातार बंद चल रहा है, जिससे व्यापारी और उद्यमी अपनी समस्याएं उन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

 सड़कों व बुनियादी ढांचे की बदहाली: संगठन के चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने बताया कि आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए साइट-4 (ग्रेटर नोएडा) सहित सेक्टर 115, सेक्टर 49, बरौला और एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़कें पूरी तरह जर्जर हैं। बारिश से पहले यदि बंद पड़े नालों को साफ न कराया गया, तो भयंकर जलभराव और दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

 सोसाइटियों में बिजली बिल पर अतिरिक्त जीएसटी: ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष सचिन गोयल व अन्य पदाधिकारियों ने मुद्दा उठाया कि नोएडा की सोसाइटियों में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) से बिजली बिलों पर अवैध रूप से अतिरिक्त जीएसटी वसूला जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जिले में नहीं है।

 पीजी (PG) पर रिहायशी बिजली दरें लागू हों पीजी एसोसिएशन से अंकुर बंसल ने मांग रखी कि पेइंग गेस्ट आवासों पर कमर्शियल के बजाय डोमेस्टिक (रिहायशी) दरें लागू की जाएं, ताकि बाहर से आकर पढ़ने वाले मध्यमवर्गीय छात्र-छात्राओं पर आर्थिक बोझ कम हो सके।

 तिगड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण व खराब रेड लाइटें प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने तिगड़ी गोलचक्कर पर रेहड़ी-पटरी वालों के कारण लगने वाले भारी जाम से मुक्ति दिलाने और उनके लिए वेंडर जोन बनाने की मांग की। साथ ही, विभिन्न चौराहों पर खराब पड़ी ट्रैफिक रेड लाइटों को तुरंत ठीक कराने का आग्रह किया गया।

बैठक में ये रहे उपस्थित इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, चेयरमैन नवनीत गुप्ता, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष सचिन गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, अंकुर बंसल, दादरी से अध्यक्ष मनोज गोयल, पवन बंसल, उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल से मनोज भाटी, अंशुमन नागर और सबरवाल जी सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।