27 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार: रंजन तोमर

 दिल्ली में भ्रस्टाचारियों पर गाज तीन वर्ष में 27 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार - आरटीआई 

 नॉएडा के समाजसेवी डॉक्टर रंजन तोमर को दी जानकारी 

नोएडा (अमन इंडिया ) । देश की राजधानी दिल्ली के बारे में कुछ रोचक जानकारी आरटीआई के माध्यम से प्राप्त हुई है नॉएडा के समाजसेवी डॉक्टर रंजन तोमर ने एंटी करप्शन ब्रांच दिल्ली सरकार में एक आरटीआई दाखिल कर कुछ सवाल पूछे थे ।जिसमें पहले सवाल में यह जानकारी  मांगी गई थी की पिछले तीन वर्षों में कितने सरकारी कर्मचारी भ्रस्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हुए इसके जवाब में ब्रांच का कहना है की सं 2023 में कुल 14 कर्मचारी  गिरफ्तार हुए जबकि 2024 में यह आंकड़ा 07 का रहा और अबतक 2025 में कुल 06 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है , इन आंकड़ों से यह ज़रूर लगता है के भ्रस्टाचार पर वार पिछले दो वर्षों में कुछ कम हुआ है  और सरकार को इसपर काम करने की ज़रूरत है।  


दूसरे सवाल में डॉक्टर तोमर ने पूछा था की कोई भी आम आदमी विजिलेंस विभाग में किसी कर्मचारी की शिकायत कैसे कर सकता है