मुरादाबाद में निर्यातकों के लिए ईसीजीसी पर सेमिनार 26 मई को

  

एमएचईए अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने कहा  भुगतान सुरक्षा निर्यात व्यापार की रीढ़


मुरादाबाद (अमन इंडिया ) ।  वर्तमान वैश्विक व्यापार परिदृश्य में निर्यातकों के सामने भुगतान सुरक्षा, बाजार अनिश्चितता, लॉजिस्टिक बाधाएं और अंतरराष्ट्रीय मांग में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इन्हीं चुनौतियों के समाधान और निर्यात जोखिम प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) द्वारा एक महत्वपूर्ण संवादात्मक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।सेमिनार का विषय “ईसीजीसी प्रोडक्ट्स एंड ईसीजीसी रिलीफ स्कीम्स”  प्रस्तुतकर्ता चिरंतन दत्ता, ब्रांच मैनेजर, ईसीजीसी लिमिटेड, न्यू मुरादाबाद 

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्प निर्यातकों को निर्यात जोखिम कम करने, ईसीजीसी की सहायता योजनाओं, बैंकिंग समाधानों और वर्तमान निर्यात परिदृश्य की जानकारी देना है। सत्र में निर्यात क्रेडिट बीमा, खरीदार/भुगतान जोखिम से सुरक्षा, वित्तीय सहायता विकल्पों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुदृढ़ करने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत चर्चा होगी।

एमएचईए अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने कहा मुरादाबाद का हस्तशिल्प निर्यात देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है। आज जब वैश्विक बाजार में अस्थिरता है, तब ईसीजीसी जैसी संस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। भुगतान न मिलने का जोखिम हर निर्यातक के लिए सबसे बड़ी चिंता है। यह सेमिनार हमारे मेंबर्स को बताएगा कि वे अपने व्यापार को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं और राहत योजनाओं का लाभ कैसे लें। मैं सभी निर्यातकों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सत्र में भाग लें और अपने कारोबार को जोखिम मुक्त बनाएं। एमएचईए, ईपीसीएच के इस प्रयास का पूर्ण समर्थन करता है।